हरिकृष्णा इस समय तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं (फाइल फोटो)
- रूसी ग्रैंडमास्टर नेपोम्निच्ट्ची के साथ बाजी ड्रॉ रही
- मुकाबले में सफेद मोहरों के साथ खेले थे हरिकृष्णा
- तीन अन्य खिलाड़ियों के साथ अभी दूसरे स्थान पर हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जेनेवा:
भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा ने फिडे ग्रांप्री चेस टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में रूस के ग्रैंड मास्टर इयान नेपोम्निच्ट्ची के साथ कड़े मुकाबले में अंक बांटे. विश्व वरीयता में 22वें क्रम पर विराजमान भारतीय खिलाड़ी ने सोमवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह उसे कायम नहीं रख पाए.
शतरंज के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच मुकाबला रोचक हुआ और अंत में दोनों खिलाड़ियों ने मैच ड्रॉ पर समाप्त करने पर सहमति जता दी. हरिकृष्ण ने कहा, "आज का मैच बेहद मुश्किल भरा था. दोनों खिलाड़ी मौके बना रहे थे जिससे मुकाबला काफी उलझ गया."
मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, "कुछ बदलाव के बाद हमने ड्रॉ खेलने का फैसला किया." हरिकृष्ण इस समय लेवोन एरोनियन, शाखरियार मामेड्यारोव और पीटर स्वीड्लर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. उनके हिस्से कुल तीन अंक हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं