विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

हम आसान मैच नहीं चाहते : कर्स्टन

कोच कर्स्टन का कहना है कि विश्व कप में अब तक धोनी को प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटना पड़ा है, जो आगामी बड़े मैचों के लिए अच्छे संकेत हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु: भारत को आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में भले ही एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा हो, लेकिन कोच गैरी कर्स्टन इस बात से खुश हैं कि उनकी टीम ने विश्व कप में अब तक कोई आसान मैच नहीं खेला है। कर्स्टन का कहना है कि विश्व कप में अब तक कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटना पड़ा है, जो आगामी बड़े मैचों के लिए अच्छे संकेत हैं। भारत को रविवार रात आयरलैंड के खिलाफ जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला था और माना जा रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को आसानी से जीत लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसे काफी जोर लगाना पड़ा। इससे पहले भारत को बांग्लादेश और इंग्लैंड से भी कड़ी चुनौती मिली थी। कर्स्टन ने कहा, यह महत्वपूर्ण था कि हमने लक्ष्य का पीछा किया और बाद में बल्लेबाजी करने के आदी हुए। हम समझ रहे हैं कि अलग-अलग स्थितियों में क्या-क्या करना है। उन्होंने कहा, दो अंक सब कुछ हैं और हम अलग-अलग मैचों में अलग-अलग चुनौती का सामना करेंगे, हम नहीं चाहते हैं कि हमारा प्रत्येक मैच आसान हो। युवराज सिंह की प्रशंसा करते हुए कर्स्टन ने कहा, युवराज ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। वह अपनी क्रिकेट पर काफी मेहनत कर रहा है और वह बल्ले और गेंद से अपना योगदान देना चाहता है। मैं उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन से काफी खुश हूं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, गैरी कर्स्टन, टीम इंडिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com