विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2011

मेसी और जावी ने बार्सिलोना को अंतिम आठ में पहुंचाया

लियोनल मेसी और जावी के शानदार गोल की बदौलत बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने आर्सेनल को हराकर चैम्पियंस लीग के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बार्सिलोना: अर्जेंटीना के स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनल मेसी और स्पेन के मिडफील्डर जावी के शानदार गोल की बदौलत बार्सिलोना फुटबाल क्लब ने आर्सेनल को हराकर चैम्पियंस लीग के अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, मंगलवार देर रात खेले गए चैम्पियंस लीग के  मुकाबले में बार्सिलोना ने आर्सेनल को 3-1 से हरा दिया। बार्सिलोना की ओर से हाल में फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किए मेसी ने मैच के 45वें और 71वें मिनट में गोल किए जबकि जावी ने बार्सिलोना की ओर से 69वें मिनट में तीसरा गोल किया।  आर्सेनल की ओर से सर्गिवो बस्केट्स ने मैच के 53वें मिनट में आत्मघाती गोल किया। लंदन में खेले गए पहले चरण के मुकाबले में बार्सिलोना 2-1 से हारने के बाद 4-3 से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा। बार्सिलोना छह मैचों में 14 अंक अर्जित कर ग्रुप-डी में अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि आर्सेनल छह मैचों में 12 अंक अर्जित कर ग्रुप-एच में अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। हार के बाद आर्सेनल के गोलकीपर मनुएल अलमुनिया ने कहा, "इस मुकाबले में कुछ निर्णय ऐसे रहे जो हमारे विरुद्ध गए। हम इन फैसलों से बेहद नाराज हैं।" बार्सिलोना के डिफेंडर एरिक अबिडाल ने कहा, "हमारे लिए यह मुकाबला बहुत मुश्किल रहा लेकिन हमने अच्छा खेल दिखाया।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बार्सिलोना, मैच, अंतिम आठ में प्रवेश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com