विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2011

वॉटसन और हैडिन के बीच सबसे बड़ी साझेदारी

वॉटसन और हैडिन ने कनाडा के खिलाफ पहले विकेट के लिए 183 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: शेन वॉटसन और ब्रैड हैडिन ने बुधवार को कनाडा के खिलाफ ग्रुप 'ए' मुकाबले में पहले विकेट के लिए 183 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया की ओर से विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। 94 रन बनाने वाले वॉटसन और 88 रन बनाने वाले हैडिन के बीच हुई यह साझेदारी चिन्नास्वामी स्टेडियम में किसी भी विकेट के लिए हुई अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।इससे पहले 27 फरवरी, 2011 को इसी मैदान पर इंग्लैंड के इयान बेल और एंड्रयू स्ट्रॉस ने भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े थे। हैडिन और वॉटसन विश्व कप में अब तक साझेदार के तौर पर पहले विकेट के लिए 415 रन बटोर चुके हैं। उन्होंने 103.75 के औसत से रन बटोरे हैं। इस विश्व कप में इनसे बेहतर औसत से रन बटोरने के मामले में न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्लम और मार्टिन गुपटिल ही आगे हैं, जिन्होंने 106.33 के औसत से 319 रन बटोरे हैं। ब्रेट ली ने कनाडा के खिलाफ 46 रन देकर चार विकेट लिए। भारत में यह उनका अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इससे पहले ब्रेट ली ने 2007 में हैदराबाद में भारत के खिलाफ 37 रन देकर तीन विकेट लिए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का इस विश्व कप में खराब प्रदर्शन जारी है। अंगूठे की चोट से उबरकर विश्व कप में खेल रहे पोंटिंग ने पांच मैचों की पांच पारियों में 20.75 के औसत से सिर्फ 83 रन बटोरे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बल्लेबाजी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com