माइकल वान ने दावा किया कि कप्तान एंड्रयू स्ट्रास राष्ट्रीय टीम के क्रिकेट विश्व कप से बाहर होने के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए तैयार हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलंबो:
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने दावा किया कि कप्तान एंड्रयू स्ट्रास राष्ट्रीय टीम के क्रिकेट विश्व कप से बाहर होने के बाद एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए तैयार हैं। वान ने यहां पत्रकारों से कहा, मुझे ऐसा लग रहा है कि उसका (स्ट्रास) यह इंग्लैंड की ओर से अंतिम वनडे मैच था। उन्होंने कहा कि विश्व कप के अगले चरण के लिए तैयारियां इस बार से बेहतर होनी चाहिए। वान ने कहा, हमें अगले विश्व कप के लिए बेहतर तरीके से तैयारी करनी होगी। वर्ष 2005 में इंग्लैंड को एशेज खिताब दिलाने वाले वान ने कहा कि टीम टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से निराश होगी। उन्होंने कहा, खिलाड़ी खुद से काफी निराश होंगे क्योंकि वे जो हासिल करना चाहते थे, वह नहीं कर पाए।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एंड्रयू स्ट्रास, संन्यास