दिन-रात के इस ग्रुप-बी मुकाबले में मेजबान टीम दो मैच गंवाने के बाद खुद को क्वार्टरफाइनल की दौड़ में बनाए रखने का प्रयास करेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चटगांव:
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में ग्रुप 'बी' के तहत मेजबान बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को चटगांव स्थित जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। दिन-रात के इस ग्रुप-बी मुकाबले में मेजबान टीम दो मैच गंवाने के बाद खुद को क्वार्टर फाइनल की दौड़ में बनाए रखने का प्रयास करेगी। बांग्लादेशी टीम ने अपने पहले मैच में भारत के 370 रनों के लक्ष्य के जवाब में 283 रन बनाकर जोरदार संघर्षशक्ति का परिचय दिया था लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वह 58 रनों पर सिमट गई थी। अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड को 27 रनों से हराकर उसने भारत के हाथों मिली हार का गम भुलाकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था लेकिन वेस्टइंडीज से मिली हार ने अंक तालिका में उसे कमजोर करने के साथ-साथ उसकी प्रतिष्ठा को भी काफी हद तक धूमिल किया था। अब उसके सामने इंग्लैंड की चुनौती है, जिसने अपने अंतिम मैच में मजबूत दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज की थी। इंग्लैंड ने चार मैचों से पांच अंक जुटाए हैं। उसे आयरलैंड के खिलाफ चौंकाने वाली हार मिली थी लेकिन इसके बाद उसने भारत के साथ टाई खेला और फिर दक्षिण अफ्रीका को हराया। अपने पहले मैच मे उसने नीदरलैंड्स को हराया था। बांग्लादेश ने तीन मैचों दो अंक जुटाए हैं। अगले तीनों मैच जीतने की स्थिति उसके अंकों की संख्या आठ हो जाएगी, जो उसे अंतिम-8 में पहुंचाने के लिए काफी होगी। दूसरी ओर, इंग्लेंड ने आयरलैंड के हाथों मिली हार के बाद जोरदार वापसी की और दक्षिण अफ्रीका को छह रनों से हराया। इस टीम के हौसले बुलंद हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका का अंतिम समय में झटके देने वाले प्रमुख गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के बाहर होने के कारण उसे झटका भी लगा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विश्व कप, इंग्लैंड, बांग्लादेश