विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2011

हॉलैंड पर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगा भारत

धोनी ने हॉलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को आसान करार देते हुए कहा कि आगे के कड़े मुकाबलों को देखते हुए टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतना चाहेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हालैंड के खिलाफ फिरोजशाह कोटला में होने वाले विश्व कप के ग्रुप बी मैच को आसान करार देते हुए कहा कि आगे के कड़े मुकाबलों को देखते हुए टीम इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेगी। धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हां... मैं मानता हूं कि मैच आसान होगा और हम इसमें बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहेंगे क्योंकि आगे के सभी मैच काफी कड़े होंगे। लेकिन, हम आगे के मैचों के बारे में सोचकर अपना ध्यान नहीं हटाना चाहते हैं। प्रक्रिया महत्वपूर्ण है और हम इस पर ध्यान देते हैं। भारतीय कप्तान ने इसके साथ ही संकेत दिए कि टीम इस मैच में दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ उतरेगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले आगामी मैचों से पहले गेंदबाजों के लिए वापसी करने के लिहाज से इस मैच को महत्वपूर्ण बताया। धोनी ने कहा, हमारे लिए अभी तक दो तेज गेंदबाज और दो स्पिनर की रणनीति कारगर रही है और हम अभी उसी पर ध्यान दे रहे हैं। गेंदबाजी में धीरे-धीरे सुधार के लक्षण दिख रहे हैं। गेंदबाजों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह जमे हुए बल्लेबाज को कैसे दबाव में लाकर आउट करते हैं। उन्होंने कहा कि टीम के पास अभी तक विकल्पों की कमी थी क्योंकि आशीष नेहरा फिट नहीं थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉलैंड, जीत, धोनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com