धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में उतरने के साथ विकेटकीपर कप्तान के तौर पर एकदिवसीय मैचों का सैकड़ा पूरा कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:
महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2011 के क्वार्टर फाइनल मैच में उतरने के साथ विकेटकीपर कप्तान के तौर पर एकदिवसीय मैचों का सैकड़ा पूरा कर लिया। वर्ष 2004 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले धोनी विकेटकीपर कप्तान के तौर पर 100 एकदिवसीय मैच खेलने वाले विश्व के पहले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। इस क्रम में जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर का नाम दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने विकेटकीपर की भूमिका निभाते हुए 46 मैचों में जिम्बाब्वे टीम की कमान संभाली थी। तीसरे क्रम पर श्रीलंका के मौजूदा कप्तान कुमार संगकारा हैं,जिन्होंने अब तक 42 मैचों में कप्तानी की है। धोनी अब तक कुल 183 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में धोनी ने 48.57 के औसत से कुल 5926 रन बटोरे हैं। इसमें सात शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने अब तक 179 कैच लपके हैं और 60 स्टम्प किए हैं। धोनी विश्व कप में अपना 10वां मैच खेल रहे हैं। इन मैचों में धोनी ने 24.50 के औसत से 147 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 10 कैच लपके हैं और पांच स्टम्प किए हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महेन्द्र सिंह धोनी, 100 वां मैच