विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2011

आयरिश झटके से उबर चुका है इंग्लैंड : कोलिंगवुड

इंग्लैंड के हरफनमौला पॉल कोलिंगवुड ने कहा है कि उनकी टीम आयरलैंड के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के सदमे से उबर चुकी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: इंग्लैंड के हरफनमौला पॉल कोलिंगवुड ने कहा है कि उनकी टीम आयरलैंड के हाथों मिली अप्रत्याशित हार के सदमे से उबर चुकी है और रविवार को विश्व कप के अहम मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराएगी। कोलिंगवुड ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा, आयरलैंड के खिलाफ नतीजा निराशाजनक था, लेकिन टीम इस झटके से तेजी से उबर चुकी है। हम रविवार को अनुकूल परिणाम चाहते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि दक्षिण अफ्रीका बेहतरीन टीम है और सभी विभागों में मजबूत है। उन्होंने कहा, हमारी टीम भी दमदार है। पिछले दो साल में हमने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है और हमारा रिकॉर्ड अच्छा है। हमने उनके खिलाफ वनडे सीरीज जीती, लेकिन यहां हालात अलग हैं और हमें बेहतर खेलना होगा। कोलिंगवुड ने कहा कि आयरलैंड से मिली हार के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों का मनोबल नहीं गिरा है। उन्होंने पिछले तीन मैचों में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन का दोष सपाट विकेटों पर मढ़ा। उन्होंने कहा, आयरलैंड से हारने के बाद सभी खिलाड़ी निराश हैं, लेकिन हम मानसिक रूप से काफी दृढ हैं। इस तरह की हार से निराशा होती है, लेकिन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर असर नहीं पड़ता। हमारा ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन पर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, कोलिंगवुड, इंग्लैंड, आयरलैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com