दक्षिणी अफ्रीका की टीम ने भारत पर मुश्किल से जीत दर्ज की है और लम्बी यात्रा करने के बाद यह टीम आयरलैंड को हल्के रूप में लेना चाहेगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:
आयरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे बोथा चाहते हैं कि क्रिकेट विश्व कप का खिताब भारत और दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक जीते क्योंकि दोनों ही उनकी मनपसंद टीमें हैं। बोथा शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मैदान में आयरलैंड टीम को ग्रुप 'बी' के दो मैच खेलने हैं। आयरलैंड मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। इस मैच के बारे में बोथा का मानना है कि दक्षिणी अफ्रीका की टीम ने भारत पर मुश्किल से जीत दर्ज की है और लम्बी यात्रा करने के बाद यह टीम आयरलैंड को हल्के रूप में लेना चाहेगी। बोथा ने कहा, "भारत को हराना दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए एक बड़ी जीत है। बड़ी जीत दर्ज करने और यात्रा से थके खिलाड़ी थोड़ा आराम कर सकते हैं। इससे हमें फायदा पहुंच सकता है।" ज्ञात हो कि शनिवार नागपुर में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। उसे यह जीत मैच के अंतिम दो गेंदों से पहले मिली।