बोरेन ने कहा कि उस समय 2 विकेट और मिलने पर उनकी टीम उलटफेर कर सकती थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
भारत के हाथों विश्व कप लीग मैच में पांच विकेट से मिली हार के बावजूद हालैंड के कप्तान पीटर बोरेन ने कहा कि इस मैच से उनकी टीम का मनोबल बढा है और अगले दो मैचों में वे जीत का स्वाद चखने की कोशिश करेंगे। जीत के लिये 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने एक समय 99 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे। बोरेन ने कहा कि उस समय दो विकेट और मिलने पर उनकी टीम उलटफेर कर सकती थी। उन्होंने कहा, भारत के चार विकेट 100 रन पर गिर गए थे। उस समय दो विकेट और मिले होते तो हम उलटफेर कर सकते थे। हमारे पास मौका था और हमें तकदीर का साथ चाहिये था लेकिन युवराज ने एक बार फिर भारत के लिये संकटमोचक की भूमिका निभाई। बोरेन ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा, सहवाग और तेंदुलकर ने जिस तरह की शुरूआत दी थी, उसके बाद भारत के पांच विकेट उखाड़ना काबिले तारीफ है। पीटर सीलार : तीन विकेट : इस रात को कभी नहीं भूल पायेगा क्योंकि उसने बेहद मजबूत बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ यह प्रदर्शन किया है। डच कप्तान ने कहा कि आयरलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैचों में वे जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, इस मैच से हमारा मनोबल बढ़ा है। अगले दो मैच हमारे लिये अहम हैं और हम उसमें जीत का स्वाद चखने की कोशिश करेंगे।