विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2011

बोपन्ना हारे, भारत डेविस कप में 0-1 से पिछड़ा

बोपन्ना ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करने की कोशिश की और तीसरे सेट में 12वें गेम में सर्विस ब्रेक कर प्वाइंट हासिल कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नोविसाड: रोहन बोपन्ना को डेविस कप विश्व ग्रुप टेनिस के पहले राउंड में दुनिया के 18वें नंबर के विक्टर ट्रोइकी के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा जिससे भारत शीर्ष वरीय और गत चैम्पियन सर्बिया से 0-1 से पिछड़ गया। बोपन्ना बेहतरीन युगल खिलाड़ी हैं लेकिन एकल में उनकी रैंकिंग 629 है। उन्होंने स्पेन्स स्पोर्ट्स सेंटर में हुए पहले एकल में सर्बिया के खिलाड़ी को आसानी से जीत दर्ज नहीं करने दी लेकिन तीन घंटे 19 मिनट तक चले इस मैच में उन्हें 3-6, 3-6 (7-5), 6-3, 3-6 से शिकस्त मिली। भारतीय टीम अब अगले मुकाबले में 93वीं रैंकिंग पर काबिज सोमदेव देववर्मन से वापसी की उम्मीद कर सकती है जो दूसरे एकल में दुनिया के 45वें नंबर के खिलाड़ी जांको टिप्सारेविच से भिड़ेंगे। बोपन्ना ने दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करने की कोशिश की और तीसरे सेट में 12वें गेम में सर्विस ब्रेक कर प्वाइंट हासिल कर लिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बोपन्ना, भारत, डेविस कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com