विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2011

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को नौ विकेट से रौंदा

बाएं हाथ के स्पिनर बेन ने 18 रन पर चार विकेट हासिल करके बांग्लादेश को 18.5 ओवर में मात्र 58 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर: वेस्टइंडीज ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश को मात्र 58 रन पर समेटने के बाद शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम पर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की। नौ विकेट की यह जीत टूर्नामेंट के 36 बरस के इतिहास में वेस्टइंडीज की सबसे आसान जीत में से एक है। पिछले मैच के हीरो केमार रोच ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कप्तान डेरेन सैमी ने 21 रन पर तीन जबकि बाएं हाथ के स्पिनर सुलेमान बेन ने 18 रन पर चार विकेट हासिल करके बांग्लादेश को 18.5 ओवर में मात्र 58 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। क्रिस गेल ने इसके बाद छह चौकों की मदद से 36 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने सिर्फ 12.2 ओवर में डेवोन स्मिथ (06) का विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पूरे मैच के दौरान केवल 31.1 ओवर फेंके गए। वेस्टइंडीज की टीम ने इसके साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ 2009 में टेस्ट श्रृंखला में 2-0 जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 के वाइटवाश का बदला भी चुकता कर लिया। इन श्रृंखलाओं में हालांकि वेस्टइंडीज की दूसरे दर्जे की टीम खेली थी। बांग्लादेश का यह स्कोर एकदिवसीय क्रिकेट और विश्व कप में उसका सबसे कम स्कोर है। यह विश्व कप के इतिहास का चौथा सबसे कम स्कोर भी है। लगातार दो जीतों से वेस्टइंडीज का मनोबल भी बढ़ा होगा जिसे आगामी मैचों में बड़ी टीमों का सामना करना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, विकेट
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com