विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

हॉलैंड को हरा क्वार्टरफाइनल की उम्मीद करेगा बांग्लादेश

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकस्त के बाद बांग्लादेश ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराकर नाकआउट में प्रवेश की उम्मीदों को जीवंत रखा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चटगांव: इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करके अपने विश्व कप अभियान को ढर्रे पर लाने वाला बांग्लादेश आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी मैच में जब हालैंड का सामना करेगा तो उसका लक्ष्य हर हाल में जीत दर्ज करके क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ शिकस्त के बाद बांग्लादेश ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को हराकर नाकआउट में प्रवेश की उम्मीदों को जीवंत रखा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 58 रन पर सिमटने वाले बांग्लादेश ने इंग्लैंड के 225 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महमूदुल्लाह और शफीउल इस्लाम के बीच नौवें विकेट की 58 रन की नाबाद साझेदारी की मदद से जीत दर्ज की थी। प्रत्येक ग्रुप में से चार टीमें नाकआउट में प्रवेश करेंगी और हॉलैंड के खिलाफ जीत से बांग्लादेश भी अंतिम आठ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हो जाएगा। बांग्लादेश फिलहाल ग्रुप बी में चार मैचों में चार अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड के पांच मैचों में पांच अंक है और वह चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश की टीम हालांकि सोमवार को हॉलैंड के खिलाफ होने वाले मैच को हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उसे अपना अंतिम मैच द. अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ खेलना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉलैंड, क्वार्टरफाइनल, उम्मीद, बांग्लादेश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com