विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2011

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सहवाग का खेलना संदिग्ध

गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का खेलना संदिग्ध है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद: गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप क्वार्टर फाइनल में आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का खेलना संदिग्ध है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, हम सहवाग के बारे में फैसला आज शाम को या कल सुबह लेंगे। बाकी सभी खिलाड़ी फिट और चयन के लिये उपलब्ध हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 19 फरवरी को पहले ही मैच में 175 रन बनाने वाले सहवाग चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 मार्च को पिछला मैच नहीं खेल सके थे। उन्हें घुटने का पुराना दर्द फिर उभर आया है। धोनी ने कहा कि यदि सहवाग कल नहीं खेल पाते हैं तो टीम को उनकी कमी बहुत खलेगी। उन्होंने कहा, वीरेंद्र सहवाग से पारी की शुरूआत कराना फायदेमंद होता है। वह आक्रामक खेलता है और पहले पांच ओवर में मैच का नक्शा बदल देता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सहवाग, ऑस्ट्रेलिया, Australia, Sehwag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com