ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे अपने अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलम्बो:
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने प्रेमदासा स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान के साथ खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2011 के ग्रुप 'ए' के अपने अंतिम लीग मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अपने हिस्से के शुरुआती चार-चार मुकाबले जीतकर पहले ही क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर चुकी पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस मैच के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप 'ए' में पांच मुकाबलों से नौ अंक जुटाए हैं जबकि पाकिस्तान के आठ अंक हैं। उसने चार मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया को अब तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। श्रीलंका के साथ उसका मुकाबला रद्द हो गया था। यह मैच दोनों टीमों को अपनी कमियों और खूबियों को जांचने का शानदार मौका मुहैया कराएगा। तमाम विराधाभासों से निकलते हुए पाकिस्तान की टीम जिस अंदाज में क्वार्टर फाइनल में पहुंची है, उसे देखते हुए उसे सम्भावित विजेता टीमों की श्रेणी में शामिल किया जा रहा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्ट्रेलिया, बल्लेबाजी, अंतिम लीग मैच