ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हो लेकिन इसके बावजूद खिलाड़ियों ने अपने वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न:
ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही क्वार्टर फाइनल में भारत से हारकर क्रिकेट विश्व कप से बाहर हो गई हो लेकिन इसके बावजूद इस टीम के खिलाड़ियों ने अपने वेतन में आठ करोड़ डॉलर की बढ़ोत्तरी की मांग की है जिससे बोर्ड नाराज है। द डेली टेलीग्राफ की एक खबर के मुताबिक, विश्व कप खिताब बचाने में नाकाम रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी वेतन वृद्धि पर अड़ गए हैं। अखबार ने कहा, ऑस्ट्रेलिया के आउट ऑफ फॉर्म क्रिकेटर अपनी वेतन राशि में आठ करोड़ डालर की वृद्धि की मांग को लेकर अपने नियोक्ता (क्रिकेट बोर्ड) से भिड़ गए हैं। इसमें कहा गया कि कई दावों की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और खिलाड़ियों के बीच बातचीत बंद हो गई है, क्रिकेटरों ने बिग बैश की आठ नई टीमों और पर्थ में डब्ल्यूएसीए पुनर्विकास में हिस्से के तहत आठ करोड़ डालर की मांग की है। अखबार ने कहा कि इन दावों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी काफी नाराज हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऑस्ट्रेलिया, खिलाड़ी, वेतन, बढ़ोतरी