विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2011

वर्ल्ड कप : हसी ने खुद को फिट घोषित किया

ऑस्ट्रेलिया के सीनियर बल्लेबाज माइक हसी ने मौजूदा विश्व कप में टीम के साथ जुड़ने के लिए खुद को पूरी तरह से फिट घोषित किया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के सीनियर बल्लेबाज माइक हसी ने मौजूदा विश्व कप में टीम के साथ जुड़ने के लिए खुद को पूरी तरह से फिट घोषित किया है। चयनकर्ताओं को चोटिल तेज गेंदबाज डग बोलिंजर के विकल्प के तौर पर एक खिलाड़ी का चयन करना है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शुरुआती टीम में जगह बनाने में विफल रहे हसी ने कहा कि वह अब पूरी तरह से चोट मुक्त हैं। हसी ने फॉक्स स्पोर्ट्स कहा, मैं क्रिकेट विश्व कप में खेलने से अपना ध्यान हटाने के लिए काफी प्रयास कर रहा था लेकिन मेरी मांसपेशियों में खिंचाव से संबंधित चोट ठीक हो चुकी है और अगर चयनकर्ता मुझे चुनते हैं तो मैं तैयार हूं। बाएं हाथ के इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को चयनकर्ताओं के फैसले का इंतजार हैं जो अब भी बोलिंजर के विकल्प पर विचार कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
माइकल बसी, फिट, घोषित
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com