विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2011

एटीपी टेनिस : सोडरलिंग उलटफेर के शिकार

विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी रोबिन सोडरलिंग को पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स (अमेरिका): विश्व के चौथी वरीयता प्राप्त स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी रोबिन सोडरलिंग को पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। विश्व के 35वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप कोश्रयबर ने सोमवार को खेले गए पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर में सोडरलिंग को 7-6, 6-4 से पराजित किया। सोडरलिंग का इस सत्र में यह दूसरी हार है। जीत के बाद कोश्रयबर ने कहा, "मैं अपनी जीत से खुश हूं। मुझे लगता है कि सोडरलिंग के लिए कोर्ट पर आज का दिन शायद अच्छा नहीं था। मैं खुशकिस्मत रहा कि उन्हें हराने में मुझे सफलता मिली।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एटीपी, सोडरलिंग, ATP, Soderling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com