विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2011

एटीपी टेनिस : फेडरर चौथे दौर में पहुंचे

स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शानदार जीत दर्ज कर बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स: विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शानदार जीत दर्ज कर बीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। फेडरर ने मंगलवार देर रात खेले गए पुरुष वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में 29वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के खिलाड़ी जुआन इगनेसियो चेला को 6-0, 6-2 से हरा दिया। इससे पहले, 16 बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन फेडरर ने दूसरे दौर के मुकाबले में रूसी खिलाड़ी आइगर एंड्रीव को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 7-5, 7-6 से हराया था। फेडरर का अगले दौर में मुकाबला मेजबान खिलाड़ी रेयान हैरिसन से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एटीपी मास्टर्स, चौथा दौर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com