डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलीन वोज्नियास्की पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंडियन वेल्स:
विश्व की शीर्ष वरीयता प्राप्त डेनमार्क की महिला टेनिस खिलाड़ी कारोलीन वोज्नियास्की पीएनपी परिबास एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वोज्नियास्की ने मंगलवार देर रात खेले गए महिला वर्ग के एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में 22वीं वरीयता प्राप्त एलीसा क्लेबानोवा को 2-6, 6-3, 6-1 से हरा दिया। इससे पहले, वोज्नियास्की ने तीसरे दौर के मुकाबले में स्पेन की खिलाड़ी मारिया जोस मारटिनेज सांचेज को 6-1, 6-3 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर वोज्नियास्की ने अपने शानदार फॉर्म में होने के संकेत पहले ही दे दी थीं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
एटीपी मास्टर्स, क्वार्टर फाइनल