विज्ञापन
This Article is From Mar 07, 2011

विश्व कप क्वार्टरफाइनल है आयरलैंड का लक्ष्य

आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को अब भी उम्मीद है कि टीम के पास विश्व कप के नाक आउट चरण में प्रवेश करने का मौका है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरू: भारत के खिलाफ पांच विकेट की हार के बावजूद आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को अब भी उम्मीद है कि टीम के पास विश्व कप के नाक आउट चरण में प्रवेश करने का मौका है। आयरलैंड ने ग्रुप बी में तीन मैचों में से सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में जीत दर्ज की है और अब उन्हें बचे हुए लीग मैचों में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और एक अन्य एसोसिएट देश हॉलैंड से भिड़ना है। पोर्टरफील्ड ने कहा, हमारे अभी तीन मैच बचे हैं और इसमें कोई शक नहीं कि हम तीन टीमों में से किसी को भी परास्त कर सकते हैं। हमारी टीम जुझारू हैं। उन्होंने कहा, हम चुनौती देने वाली टीम हैं। अभी हमारे तीन मैच बाकी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला कठिन है। आयरलैंड ने बीती रात बेंगलुरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत को चुनौती दी थी जिसमें सह मेजबान ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। कप्तान पोर्टरफील्ड ने इस मैच में मजबूत 75 रन की पारी खेली थी और शीर्ष स्कोरर रहे थे। पोर्टरफील्ड ने कहा, निश्चित रूप से यह दिलचस्प मैच था। हम शुरू में दो विकेट गंवाने के बावजूद बाद में अच्छी स्थिति में पहुंच गए थे लेकिन नियाल रन आउट हो गया। अगर अतिरिक्त 40 रन बनाते तो अच्छा होता।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्व कप, क्वार्टरफाइनल, आयरलैंड, लक्ष्य
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com