विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2011

मैं नहीं चाहता कि मेरा बेटा गेंदबाज बने : कुंबले

अंतरराष्ट्रीय करियर में 956 विकेट लेने के बावजूद पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले की ख्वाहिश है कि उनका बेटा गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज बने।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: अपने 18 बरस के अंतरराष्ट्रीय करियर में 956 विकेट लेने के बावजूद पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले की ख्वाहिश है कि उनका बेटा गेंदबाज नहीं बल्कि बल्लेबाज बने। कुंबले ने लीडरशिप पर एक पैनल चर्चा में कहा, जब वह क्रिकेट खेलना शुरू करेगा तो मैं उसे बल्लेबाजी चुनने के लिए कहूंगा। टेस्ट में 619 विकेट से आगे जाना आसान नहीं होगा। उसके लिए 18 की औसत से बेहतर बल्लेबाजी करना आसान रहेगा। मेरा औसत 18 था। उन्होंने कहा, जब राहुल द्रविड़ पिता बना तो उसने मुझे ई-मेल करके कहा कि काट द्रविड़ बोल्ड कुंबले (आउट होने का तरीका) जारी रहेगा। मेरा बेटा उससे बड़ा है तो मैंने कहा कि यह काट कुंबले बोल्ड द्रविड़ होगा। पूर्व टेस्ट कप्तान कुंबले ने कहा कि उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि शरीर साथ नहीं दे रहा था। उन्होंने कहा,मुझे लगा कि मेरा शरीर साथ नहीं दे रहा है और टीम भी तैयार हो चुकी है लिहाजा बतौर कप्तान मेरा काम पूरा हो गया। मैं ट्रांजिशन के दौर में कप्तान बना था और एक साल रहा। महेंद्र सिंह धोनी बागडोर संभालने को तैयार हो चुका था। वह वनडे और टी-20 में अच्छी कप्तानी कर रहा था और मेरा समय पूरा हो चुका था । उन्होंने यह भी कहा कि धोनी में अच्छे कप्तान के सारे गुण हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अनिल कुंबले, बेटा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com