विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2011

ब्रेसनन को मिलना चाहिए था मैन आफ द मैच : एंडरसन

स्ट्रास की पारी से इंग्लैंड यह मैच टाई कराने में सफल रहा लेकिन ब्रेसनन ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिये।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास को भारत के खिलाफ कल बेंगलूर में टाई छूटे विश्व कप ग्रुप बी मैच में 158 रन की जानदार पारी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया लेकिन उनके तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि यह पुरस्कार टिम ब्रेसनन को मिलना चाहिए था। स्ट्रास की पारी से इंग्लैंड यह मैच टाई कराने में सफल रहा लेकिन ब्रेसनन ने अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 रन देकर पांच विकेट लिये। दूसरी तरफ एंडरसन फिर से असफल रहे और उन्होंने 9.5 ओवर में 91 रन लुटाये। एंडरसन अपने प्रदर्शन से निराश हैं लेकिन उन्होंने माना कि यह बेहतरीन मैच था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है, कल की रात थकाने वाली थी। मैं अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सका लेकिन यह बेहतरीन मैच था जिसमें मैं शामिल रहा। मुझे लगता है कि ब्रेस को उसके पांच विकेट के लिये मैन आफ द मैच मिलना चाहिए था। ब्रेसनन का आज :28 फरवरी: जन्मदिन है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एंडरसन, मैन ऑफ द मैच, भारत, इंग्लैंड मैच Anderson, Man Of The Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com