विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने एंबर ब्लाइंडफोल्ड एंड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में बुल्गारिया के वेसेलीन टोपालोव को 1.5-0.5 से हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोनाको:
विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने एंबर ब्लाइंडफोल्ड एंड रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में बुल्गारिया के वेसेलीन टोपालोव को 1.5-0.5 से हराया। आनंद ने इस टूर्नामेंट के अंतिम सत्र में सफेद मोहरों के साथ ब्लाइंडफोल्ड बाजी में जीत दर्ज करके बेहतरीन शुरुआत की। हालांकि उन्होंने टोपालोव के खिलाफ रैपिड बाजी ड्रा खेली। टोपालोव कई महीनों से किसी बड़े टूर्नामेंट में शामिल नहीं हुए हैं। उधर, रूस के एलेक्जेंडर ग्रीस्चुक ने पहले दौर में पूर्व विश्व चैंपियन व्लादिमीर क्रामनिक को दोनों बाजियों में हराकर उलटफेर किया। इस जीत के साथ ग्रीस्चुक ने संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। अर्मेनिया के लेवोन अरोनियन, अजरबेजान के वुगार गाशीमोव, इस्रायल के बोरिस गेलफांड ने भी पहले दौर में 2-0 से जीत दर्ज की और वे ग्रीस्चुक के साथ संयुक्त बढ़त पर बने हुए हैं। 12 खिलाड़ियों के डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में 20 मैच बचे हैं और चार खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। नार्वे के मैग्नस कार्लसन के साथ आनंद पांचवें स्थान पर हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
आनंद, दौर, टोपालोव