विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

भारत-पाक मैच : गेंदबाजी बनाम बल्लेबाजी का मुकाबला

पाकिस्तानी गेंदबाज सईद अजमल ने सेमीफाइनल को पाकिस्तानी गेंदबाज बनाम भारतीय बल्लेबाजों के बीच मुकाबला बताया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मोहाली: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज सईद अजमल ने आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले जाने वाले सेमीफाइनल को पाकिस्तानी गेंदबाज बनाम भारतीय बल्लेबाजों के बीच मुकाबला बताया है। विश्व कप के अंतर्गत बुधवार को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस विश्व कप में अजमल ने पाकिस्तान की ओर से केवल दो मैच खेले हैं। अजमल और अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अब्दुर रहमान के बीच टीम में चुने जाने को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है फिर भी अजमल को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ खेलने का उन्हें जरूर मौका मिलेगा। वेबसाइट 'पाकपैशन डॉट नेट' ने अजमल के हवाले से लिखा है, "हर किसी के लिए यह एक बड़ा मैच है। इस मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।"अजमल ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को आस्ट्रेलिया और इंग्लैड के बीच खेले जाने वाले एशेज श्रृंखला से तुलना की है। अजमल ने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी एशेज श्रृंखला होती है। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद 'स्पेशल' होता है। पूरा विश्व इस मुकाबले पर नजर गड़ाए हुए है। यह बहुत ही बढ़िया मौका है। कुछ मैच ऐसे होते हैं जिनमें खेलना आपका सपना होता है।"अजमल ने कहा कि पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों को खेलने में कठिनाई हो सकती है। अजमल ने कहा, "हम जानते हैं कि हमारी गेंदबाजी मजबूत है और उनकी बल्लेबाजी। मौजूदा विश्व कप में हमारे गेंदबाज बेहतरीन फॉर्म में हैं। कप्तान शाहिद अफरीदी, उमर गुल और मोहम्मद हफीज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य गेंदबाज भी अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। टीम के सभी खिलाड़ी एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि उनका यह बेहतरीन प्रदर्शन आगे के मुकाबलों में भी जारी रहेगा।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक बनाम भारत, गेंदबाज, अजमल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com