Badshah Reviews Ramayana: रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें साई पल्लवी, रणबीर कपूर, यश और रवि दुबे अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले ही रिव्यू मिल चुके हैं, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर कई बॉलीवुड सितारों का नाम शामिल है. वहीं अब इस लिस्ट में सिंगर और रैपर बादशाह का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने फिल्म का रिव्यू एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है. दरअसल, बादशाह हाल ही में रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग का हिस्सा मुंबई में बने थे, जिसके बाद उन्होंने एक्स पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया. उन्होंने एक यूजर के रामायण को लेकर एक्साइटमेंट पर अपनी राय शेयर की.
बादशाह ने किया रामायण का रिव्यू
एक्स पर बादशाह ने रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “आपको इसे जरूर देखना चाहिए. नमित ने कमाल कर दिया है. हर एक फ्रेम शानदार है. किरदार बिल्कुल असली लगते हैं. इसने मुझे रुला दिया. जबकि हम बचपन से ही यह कहानी जानते हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक (BGM) लाजवाब है.” इस पोस्ट को फैंस ने भी काफी पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा, सुबह देखेंगे. इंतजार नहीं होता. दूसरे यूजर ने लिखा, या तो मूवी इतनी सॉलिड है या फिर सबने समोसा खाया है.
4000 करोड़ में बनी है रामायण
रामायण 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे दो भागों में बनाया गया है. इसका बजट 4000 करोड़ का बताया गया है. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. जबकि इसे नमित मल्होत्रा की 'प्राइम फोकस' तथा यश की 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म के विज़ुअल इफेक्ट्स का काम DNEG ने संभाला है, जो 8 बार ऑस्कर जीत चुका स्टूडियो है.
रामायण की कास्ट
रामायण में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में यश, लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आ रहे हैं. जबकि लारा दत्ता, अरुण गोविल और अनुपम खेर अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. रामायण को 70000 स्क्रीन पर दुनियाभर में रिलीज किया गया है, जो कि इंडियन फिल्मों में एक इतिहास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं