84 साल की हुईं तनुजा, बेटी काजोल ने मां के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
बंगाली और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा मुखर्जी बुधवार को अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनकी दोनों बेटियों काजोल और तनिषा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वे अपनी मां को गले लगाती नजर आ रही हैं.
- Created by:
-
सितंबर 23, 2026 21:33 IST
-
Published On सितंबर 23, 2026 21:33 IST
-
Last Updated On सितंबर 23, 2026 21:33 IST
-
-
तनिषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ कुछ यादगार तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें दोनों के साथ में बिताए गए पल शामिल हैं. तनिषा ने मां के लिए लिखा, "हैप्पी बर्थडे मेरी मम्मी! हमेशा मुझे संभालने और हर कदम पर मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने के लिए शुक्रिया! तुम मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं हो."