24 साल बाद टीवी होस्टिंग में लौटीं माधुरी दीक्षित, अब संभालेंगी मराठी KBC की कमान
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग और डांस से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, अब वह एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही टीवी के लोकप्रिय क्विज शो के मराठी वर्जन 'कोण होणार करोडपती' को होस्ट करती नजर आएंगी. यह शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लोकप्रिय फॉर्मेट पर आधारित है.
- Created by:
-
अगस्त 26, 2026 16:10 IST
-
Published On अगस्त 26, 2026 16:10 IST
-
Last Updated On अगस्त 26, 2026 16:10 IST
-
-
कोण होणार करोडपत का पहला प्रोमोशो के मेकर्स ने इसी महीने 'कोण होणार करोडपती' का पहला प्रोमो भी जारी किया था. इसमें माधुरी पारंपरिक महाराष्ट्रीयन अंदाज में नजर आई थीं. उनके इस लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. प्रोमो सामने आने के बाद से ही शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है.