विज्ञापन

VIBE से मैच हो गई है आपकी वाइब? तो देख डालिए ये 5 फिल्में, जासूसी, एक्शन और कॉमेडी का मिलेगा तगड़ा तड़का

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी 'VIBE' दो दोस्तों की कहानी है, जो अनजाने में एक आतंकी साजिश में फंस जाते हैं और फिर भारतीय खुफिया एजेंसियों को बड़े हमले को रोकने में मदद करने की कोशिश करते हैं. अगर आप फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो इस बीच ये 5 शानदार एक्शन-कॉमेडी फिल्में अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Gallery View
  • आवारा पागल दीवाना (2002)
    हॉलीवुड फिल्म The Whole Nine Yards से इंस्पायर होकर बनी ये फिल्म एक शर्मीले डेंटिस्ट की कहानी है, जो हीरों को लेकर चल रहे गैंगवार में फंस जाता है. फिल्म के स्टाइलिश एक्शन सीन्स और शानदार कॉमिक परफॉर्मेंस इसे आज भी कल्ट क्लासिक बनाते हैं.
  • बादशाह (1999)
    इस फिल्म में शाहरुख खान एक मजाकिया प्राइवेट डिटेक्टिव के किरदार में नजर आते हैं, जिसे लोग गलती से एक खतरनाक सीक्रेट एजेंट समझ लेते हैं. अजीबोगरीब गैजेट्स, हत्या की साजिशों और भरपूर कॉमेडी से बनी ये फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन और हंसी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
  • मैं हूं ना (2004)
    इस फिल्म में एक सेना अधिकारी कॉलेज स्टूडेंट बनकर एक जनरल की बेटी की सुरक्षा करता है और साथ ही आतंकवादी साजिश को नाकाम करने की कोशिश भी करता है. एक्शन, रोमांस, कॉलेज ड्रामा और कॉमेडी का बेहतरीन बैलेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है.
  • ढिशूम (2016)
    जब एक इंडियन स्टार क्रिकेटर अचानक गायब हो जाता है, तो दो बिल्कुल अलग नेचर वाले पुलिस ऑफिसर उसे 36 घंटे के अंदर ढूंढने के मिशन पर निकलते हैं. तेज रफ्तार चेज सीक्वेंस, दोस्ती और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म मनोरंजन का पूरा पैकेज है.
  • लूडो (2020)
    चार अलग-अलग कहानियां एक सनकी गैंगस्टर, पैसों से भरे बैग और एक गलत किडनैपिंग की वजह से आपस में जुड़ जाती हैं. यह डार्क एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर हिंसा, कॉमेडी और ट्विस्ट्स को बेहतरीन तरीके से पेश करती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com