विज्ञापन

किसी ने खोई 3 महीने की बेटी तो किसी के बेटे ने कम उम्र में छोड़ी दुनिया, इन बॉलीवुड सितारों ने झेला संतान खोने का दर्द

बॉलीवुड के कई स्टार्स की जिंदगी में ऐसे दर्दनाक पल आए, जब उन्होंने अपने बच्चों को कम उम्र में ही खो दिया. किसी की बीमारी तो किसी की असमय जाने के दुख ने परिवार को तोड़कर रख दिया था.

Gallery View
  • दिव्या सेठ
    एक्ट्रेस दिव्या सेठ की बेटी मिहिका शाह का 20 साल की उम्र में निधन हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज बुखार के बाद हार्ट अटैक आने से गई थी जान.
  • प्रकाश राज
    प्रकाश राज के बेटे सिद्धू का महज पांच साल की उम्र में निधन हो गया था. वो पतंग उड़ाते समय ऊंचाई से गिर गए थे, इलाज के बाद भी उनका बेटा नहीं बच सका.
  • मौसमी चटर्जी
    एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी की बेटी पायल का 45 साल की उम्र में निधन हुआ था. वो डायबिटीज से जूझ रही थीं और लंबे समय तक कोमा में रहीं.
  • गोविंदा और सुनीता आहूजा
    गोविंदा और सुनीता आहूजा ने अपनी तीन महीने की बेटी को खो दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के फेफड़े पूरी तरह डेवलेप नहीं हो पाए थे, जिसके चलते उसकी जान चली गई.
  • शेखर सुमन
    शेखर सुमन के बेटे आयुष का महज 11 साल की उम्र में निधन हो गया था. वो गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. बेटे की मौत ने शेखर सुमन को अंदर तक तोड़ दिया था.
  • कबीर बेदी
    कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ बेदी ने 1997 में 25 साल की उम्र में खुद की जान ले ली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सिजोफ्रेनिया से जूझ रहे थे.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com