World Tourism Day 2021: आज है वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इतिहास और इस साल की थीम

World Tourism Day: विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था द्वारा की गई थी. 27 सितंबर का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) के तौर पर मनाया जाता है, जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना होता है.

World Tourism Day 2021: आज है वर्ल्ड टूरिज्म डे, जानिए इतिहास और इस साल की थीम

World Tourism Day 2021: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस

खास बातें

  • जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस
  • इतिहास, महत्व के साथ ही जानें इस बार क्या है पर्यटन दिवस का थीम
  • आज मनाया जा रहा है वर्ल्ड टूरिज्म डे
नई दिल्ली:

World Tourism Day 2021 Date: मनोरंजन और उबाऊ जिंदगी में घूमने-फिरने को अगर रिफ्रेश होने का सबसे अच्छा जरिया कहा जाए तो गलत नहीं होगा. लगातार एक ही शेड्यूल में काम करते रहने के बीच सिर्फ दो से तीन दिनों का ट्रिप मन को अलग ही खुशी देता है और आपको रिलैक्स कर देता है. 27 सितंबर का दिन दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाया जाता है, जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना होता है. आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (World Tourism Organization) की स्थापना आज के दिन साल 1980 में की गई थी. साल 1970 में विश्व पर्यटन संस्था ने विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत की थी. भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने में लोग घूमने जाते हैं और वहां जाकर एक अलग दुनिया को अपने नजरिए से देखते हैं. आज यानी 27 सितंबर 2021 को पूरी दुनिया वर्ल्ड टूरिज्म डे (World Tourism Day 2021) मना रही है. बता दें कि हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है. आइए आपको बताते हैं इसके इतिहास और इस साल की थीम.

hnu99fvo

World Tourism Day 2021 Image: जानें, विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास (History of World Tourism Day)

विश्व पर्यटन संस्था द्वारा विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत साल 1970 में की गई थी. 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया. तब से हर साल 27 सितंबर के दिन ही विश्व पर्यटन दिवस (History of World Tourism Day) को मनाया जाता है. बता दें कि अक्टूबर 1997 को 12वीं UNWTO महासभा ने इस्तांबुल के तुर्की में यह फैसला लिया कि प्रत्येक वर्ष संगठन के किसी एक देश को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए सहयोगी रखा जाएगा. आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल विश्व पर्यटन दिवस की विषय-वस्तु तय करती है.

  • 2006- यूरोप.
  • 2007- साउथ एशिया.
  • 2008- अमेरिका.
  • 2009- अफ्रीका.
  • 2011- मध्य पूर्व क्षेत्र के देशों में मनाया गया.
rc6d3jbo

World Tourism Day 2021 Image:  जानें, विश्व पर्यटन दिवस से जुड़े खास तथ्य

विश्व पर्यटन दिवस की थीम (World Tourism Day Theme)
हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day Theme) की थीम निर्धारित की गई है. इस साल की थीम है- ‘समावेशी विकास के लिए पर्यटन (Tourism For Inclusive Growth) है'. इस थीम के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा.

चिराग पासवान ने भी इस अवसर पर कू पर संदेश पोस्ट किया.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहीं दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने भी विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर कू किया...