वैलेंटाइन डे पर Love के लिए बनाएं ये स्‍पेशल केक, मिठास से दोगुना हो जाएगा प्‍यार

घर पर रहकर पार्टनर के लिए कुछ खास सरप्राइज प्‍लान कर सकते हैं, जिससे आप अपनी दिल की भावनाओं को उन तक पहुंचा सकें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Valentines Day 2026: 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे का दिन होता है प्‍यार के इजहार का. खास पलों को साथ बिताने का. जरूरी नहीं कि वैलेंटाइन डे पर बाहर जाकर घूमा जाए. आप घर पर रहकर भी पार्टनर संग इस दिन को खास बना सकते हैं. घर पर रहकर पार्टनर के लिए कुछ खास सरप्राइज प्‍लान कर सकते हैं, जिससे आप अपनी दिल की भावनाओं को उन तक पहुंचा सकें. इसलिए आज हम आपके लिए लाएं है वैलेंटाइन डे स्‍पेशल केक की रेसिपी. ये केक आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और पार्टनर को खूब पसंद आएगा. 

Valentine's Day के लिए स्‍पेशल ब्रेकफास्ट, आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगी ये 5 चीजें

ऐसे बनाएं वैलेंटाइन डे स्‍पेशल केक 

सामग्री- 

मैदा – 1 कप
दूध – 1/2 कप
चीनी पाउडर – 1/2 कप
मक्खन – 1/4 कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/4 छोटा चम्मच
वनीला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
 

ओवन में ऐसे बनाएं - ओवन को 180°C पर 10 मिनट पहले से गरम कर लें.  एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा छान लें. दूसरे बाउल में चीनी, मक्खन और दूध मिलाएं. अच्छी तरह से फेंट लें. अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं. ध्‍यान रहे मिक्‍सचर में गांठें नहीं रहनी चाहिए. अब इसमें वनीला एसेंस डालकर मिलाएं. केक टिन में बटर पेपर लगाकर बैटर को अच्‍छी तरह से फैला दें. 180°C पर 30–35 मिनट तक बेक करें. टूथपिक डालकर चेक करें. अगर टूथपिक साफ निकले तो केक तैयार है. 

Valentine's Day 2026: पार्टनर को दें सरप्राइज, वैलेंटाइन डे पर ऐसे सजाएं बेडरूम

ओवन ना हो तो कुकर में ऐसे बनाएं- . मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर छान लें. इसमें घी और दूध मिलाकर अच्‍छी तरह से फेंट कर बैटर तैयार कर लें. बैटर में नींबू का रस डालें और अच्‍छी तरह से मिला लें. अब केक का बर्तन यानी केक टिन लें. इसमें अच्‍छी तरह से बटर पेपर लगाएं. इसके ऊपर तैयार बैटर को अच्छी तरह से फैलाकर डाल दें. केक वाले बर्तन को प्रीहीट कुकर में रखकर 30-35 मिनट तक मीडियम फ्लेम में पकाएं. सीटी नहीं लगानी है केवल ढक्‍कन बंद करके पकाना है. 30-35 मिनट बाद केक को कुकर से निकल कर ठंडा कर लें.

केक को ऐसे सजाएं-

क्रीम में वेनीला एसेंस और 1 टीस्पून चीनी पाउडर मिलाकर अच्छे से 15-18 मिनट तक फेंट लें. केक को बीच से दो लेयर में बराबर काट लें. केक की एक लेयर के ऊपर क्रीम की लेयर फैला दें. क्रीम के ऊपर केक की दूसरी लेयर रख दें. पूरे केक को क्रीम से कवर कर दें.  कोन में क्रीम भरकर केक पर डिजाइन बना सकते हैं और हैप्‍पी वैलेंटाइन डे लिख सकते हैं. 

Featured Video Of The Day
Peeragarhi Triple Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी केस में DCP ने किया खौफनाक खुलासा! | Delhi Crime