शहनाज गिल का ये TikTok Video वायरल, लड़के ने बोला - 'चाइनीज़ लगती है', तो दिया ऐसा जवाब

TikTok वीडियो में शहनाज के साथ उनका दोस्त जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) है. दोनों की कई और मज़ेदार वीडियो भी टिकटॉक पर मौजूद हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
शहनाज गिल का ये TikTok Video वायरल, 66 लाख से ज्यादा बार देखा गया
नई दिल्ली:

TikTok पर शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज का दोस्त उसे चाइनीज़ बोल रहा है, जिसका जवाब एक्ट्रेस बड़े ही मज़ेदार तरीके से देती हैं. इस वीडियो को 66 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें, शहनाज गिल पंजाब की सिंगर हैं और वो फिलहाल बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट भी हैं. 

TikTok वीडियो में शहनाज के साथ उनका दोस्त जसकरण सिंह (Jaskaran Singh) है. दोनों की कई और मज़ेदार वीडियो भी टिकटॉक पर मौजूद हैं. 

@jassyd20

#shehnaazgill #bigboss13 #jassproductions #wesupportshehnaz #sydney #eventorganiser #throwback

♬ Chinese Lagti hai Shehnaz and Jass - jassyd20


बता दें, शहनाज ने साल 2015 में 'शिव दी किताब' सॉन्ग से डेब्यू किया था. वहीं, फिल्म में वो पहली बार शगुन मेहता और जॉर्डन संधु की फिल्म 'काला शाह काला' (Kala Shah Kala) में दिखी थीं. सना का जन्म चंडीगढ़ में 27 जनवरी, 1993 को हुआ. 

Advertisement

वहीं, शहनाज गिल पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) के साथ साल 2019 में हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद काफी सुर्खियों में थीं. दरअसल, शहनाज गिल ने हिमांशी खुराना के गाने 'I Like It' के बारे में लाइव स्नैपचैट वीडियो बनाकर मज़ाक उड़ाया था. उसके बाद दोनों एक्ट्रेसेज़ के बीच मन-मुटाव बढ़ता गया. 

गले में जंजीर लटका कर करते हैं एक्सरसाइज़, Video में देखें आसिम रियाज़ की फिटनेस का राज

आपको बताद दें, पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग 'येह बेबी' (Yeah Baby Song) आपने बहुत बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने में शहनाज गिल भी थीं. अगर नहीं तो एक फिर देखिए गैरी संधु (Garry Sandhu) का ये सॉन्ग. 

Advertisement

पॉपुलर पंजाबी सॉन्ग 'येह बेबी' (Yeah Baby Song), इसमें शहनाज गिल भी हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: अबकी बार, बंगाल में होगा आर-पार? Mamata Banerjee