बारिश और बाढ़ अब भी शुरू है और इस कारण सांप और जहरीले कीड़े और मकोड़े घर में घुस आते हैं. यह बच्चों और बड़ों को डंस लेते हैं. पिछले कुछ महीनों से सांपों के डंसने का सिलसिला जारी है. अगर आपके घर में सांप घुस आया है, तो डरे नहीं. जरूरी है कि सांप को या तो घर से भगा दे या सांप को पकड़ लें. ताकि वह बाकी लोगों भी ना डंसे. सांप किसी को ना डंसे, इसके लिए जरूरी है कि घर में कुछ ऐसी चीजें रखें, जिन्हें सांप बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं. वहीं सपेरे ने बताया कैसे सांप को पकड
सपेरा सांप को कैसे पकड़ा जाता है?
सपेरे सांप को पकड़ने के लिए ट्रडिशनल तरीका अपनाते हैं. जी हां,वह एक लंबी बीन को बजाकर सांप को पकड़ते हैं. पुराने समय से सांप पकड़ने का सह तरीका गांव व देहात में अपनाया जाता रहा है. गांव जंक्शन पर एक इंटरव्यू में एक सपेरा कहते हैं कि उन्हें सांप पकड़ने का तरीका अपने गुरूओं से सीखा. सांप उन्हें ट्रेनिंग देते हैं कि किस तरह से सांप को पकड़ना है. इसके अलावा बीन बजान भी सिखाया जाता है, ताकि बीन की धुन पर सांप को पकड़ा जा सके. सांप बीन की धुन सुनते ही घर के कोने से निकल कर बीन के बजाते सपेरे के सामने झूमने लगता है. और फिर सपेरा उसे पकड़ लेता है. जब सपेरे से पूछा गया कि अगर सांप पकड़ते समय सांप काट ले तो इस बारे में वह कहते हैं कि कई बार ऐसा होता है. ऐसे में वह जंगली जड़ी बूटी रखते हैं, ताकि तुरंत उपचार कर सके. उन्होंने अपने गले में लटकती जड़ी बूटी भी दिखाई, जो उनके लिए रामबाण औषधि का काम करती है.
सांप काटने पर इस्तेमाल करते हैं यह जड़ी बूटी.
सपेरा सांप पकड़ते समय सावधानी बरतने की सलाह भी देते हैं
संपेरा सांप को पकड़ने के कई तरीके इस्तेमाल करते हैं, जैसे
आवाज और गति: सपेरे बीन बजाकर सांप को पकड़ते हैं. वैसे बता दें कि सांप बीन की आवाज नहीं सुन सकते, लेकिन वह बीन की हिलती हुई दिशा और गति को देखकर उसकी तरफ आकर्षित होकर फन उठाते हैं.
संपेरों के पास होता है अनुभव : हर कोई सांप नहीं पकड़ सकता है. संपेरों के पास अनुभव होता है और उनको ट्रेंड भी किया जाता है. वह सांप का स्वभाव समझते हैं. उन्हें सांप पकड़ने का इतना अधिक अनुभव होता है कि वह जानते हैं कि सांप जब बीन की धुन पर झूमने लगता है, तो उन्हें मालूम होता है कि सांप को कहा से पकड़ना है. वह सांप को पिछले हिस्से से पकड़कर उसे अपने पिटारे में रख लेते हैं.
ट्रडिशनल तरीका : पुराने समय में कुछ सपेरे सांप के विषदंत (fangs) निकाल देते थे या उनका मुंह सिल देते थे, ताकि वह किसी को ना काटे. हालांकि, वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत भारत में सांपों को पकड़ना और रखना अब कानूनी रूप से प्रतिबंधित है और ऐसा करने पर एक्शन लिया जाता है.
सांप को पकड़ने का आधुनिक और सुरक्षित तरीका (रेस्क्यू)
- वैसे आधुनिक समय में प्रशिक्षित सर्पमित्र (Snake Rescuers) सांपों को पकड़ने के लिए स्नेक हुक (Snake Hook) और लंबे कपड़े के रेस्क्यू बैग का इस्तेमाल करते हैं, ताकि सांप को नुकसान ना पहुंचे.
- अगर आपके घर में सांप नजर आता है, तो उसे खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि किसी एक्सपर्ट या वन विभाग को बुलाकर पकड़वाएं.
ये भी पढ़ें- ट्रिप के लिए होटल की कर रहे हैं बुकिंग? सस्ती कीमत नहीं, इन 4 चीजों का भी रखें ध्यान