साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

साड़ी पहनते हुए किन बातों का रखें ध्‍यान, जिससे खास मौके पर बस आपके ही लुक की चर्चा हो, इस लेख में विस्‍तार से जानें. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

शादी हो, घर में कोई फंक्‍शन, रिसेप्‍शन या पार्टी, साड़ी भारतीय नारी की खूबसूरती को बढ़ा देती है. साड़ी को सही तरीके से पहना गया हो तो ये पर्सनेलिटी में चार-चांद लगाने का काम करती है. साड़ी में आप स्लिम और लंबी दिख सकती हैं, बस सही फैब्रिक और ड्रेपिंग का सही तरीका चुनना जरूरी है. साड़ी पहनते हुए किन बातों का रखें ध्‍यान, जिससे खास मौके पर बस आपके ही लुक की चर्चा हो, इस लेख में विस्‍तार से जानें. 

साड़ी में पतली और लंबी दिखने के 5 हैक्‍स 

सही फैब्रिक चुनें 
सही फैब्र‍िक की साड़ी का चुनाव करें. अगर आप स्लिम दिखना चाहती हैं तो शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप की साड़ी पहनें. ये फैब्रिक ऐसे हैं, जिनमें साड़ी फूली हुई नहीं दिखती है. इन्‍हें पहनने से लुक पतला नजर आता है. भारी सिल्क की साड़ी या कॉटन की साड़ी उभरी हुई रहती हैं और स्लिम लुक नहीं देतीं.  

ऐसा हो साड़ी का प्रिंट 
लंबा और पतला दिखने के लिए भारी प्रिंट्स की साड़ी ना पहनें. छोटे प्रिंट जैसे फ्लोरल या ज्योमेट्रिक पैटर्न वाली साड़ी पहन सकती हैं. डार्क कलर्स जैसे काला, नेवी ब्लू, मरून या हरा स्लिम दिखाने में मदद करते हैं. 

ब्लाउज की फिटिंग 
ब्लाउज की फिटिंग सही होनी बहुत जरूरी है. बहुत टाइट या बहुत ढीला ब्लाउज, दोनों ही लुक को खराब कर देता है. आजकल डीप वी-नेक या बोट नेक ब्लाउज ट्रेंड में हैं. ये साड़ी के लुक को बहुत अच्‍छे तरीके से कांप्‍लीमेंट करते हैं. 

साड़ी ड्रेपिंग कैसे करें 
पल्लू के प्लेट्स को बहुत चौड़ा ना बनाएं. कंधे पर पतली प्लेट्स रखें. स्लिम लुक के लिए पतली और सलीके से सेट की गई प्लेट्स अच्‍छी लगती हैं. इन्‍हें कंधे पर पिन करें. इससे लुक एलिगेंट लगता है. हील्स पहनें. पहले हील्‍स वाली सैंडल पहनकर, फिर साड़ी पहनें. जिससे साड़ी की लंबाई को हाइट के हिसाब से बांध सकें. 

सही पेटीकोट का चुनाव 
कॉटन से बने पारंपरिक पेटीकोट कमर के पास मोटा घेरा बनाते हैं जिससे यहां फैट दिखने लगता है. आजकल बाजार में शेपवियर आ रहे हैं. इनका इस्तेमाल करें. यह कमर और कूल्‍हे को सही शेप देते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Netanyahu's new 'Hexagon' plan: क्यों India की जरूरत पड़ी Israel को? Inside Story | PM Modi In Israel