सैलामेंडर को भगाने का क्या तरीका है? घर से सैलामेंडर भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

How to Get Rid of Salamanders: बारिश और उमस के मौसम में घर के आसपास कई ऐसे जीव दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें देखकर लोग घबरा जाते हैं. सैलामेंडर भी इन्हीं में से एक है. यह देखने में कुछ हद तक छिपकली जैसा लग सकता है और आमतौर पर नमी वाली जगहों पर नजर आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
घर से सैलामेंडर भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं
ndtv

बरसात और उमस बढ़ते ही घर के आसपास कई तरह के जीव-जंतु दिखाई देने लगते हैं. इन्हीं में सैलामेंडर भी शामिल है, जो देखने में छिपकली जैसा लग सकता है और आमतौर पर नमी, ठंडी और अंधेरी जगहों में रहना पसंद करता है. बारिश के दौरान जमीन या बिलों में पानी भरने पर यह सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घर के आसपास पहुंच सकता है. कई बार बाथरूम, सिंक के नीचे, बगीचे या घर के दूसरे नम कोनों में भी यह नजर आ जाता है. इसे देखकर घबराने या हाथ से पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है. घर के आसपास इसकी मौजूदगी कम करने के लिए नमी कम रखना, पानी जमा न होने देना और कीड़ों-मकौड़ों को नियंत्रित करना मददगार हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, इसे छेड़ने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहतर है.

क्या सैलामेंडर जहरीला होता है?

जानकारी के अनुसार, हर सैलामेंडर जहरीला नहीं होता और अलग-अलग प्रजातियों में काफी अंतर पाया जाता है. कुछ प्रजातियां खतरा महसूस होने पर त्वचा से रसायन छोड़ सकती हैं. ऐसे में इसे नंगे हाथों से छूने से बचना चाहिए. अगर त्वचा पर संपर्क हो जाए तो प्रभावित हिस्से को साबुन और पानी से अच्छी तरह धो लें. हाथ धोने से पहले आंख, नाक या मुंह को छूने से भी बचें.

https://a-z-animals.com/animals/salamander/

सैलामेंडर को भगाने के लिए क्या जलाएं

घर में सैलामेंडर को आने से रोकने और उन्हें भगाने के लिए आप कई आसान और घरेलू उपाय अपना सकते हैं. सैलामेंडर को भगाने के लिए कपूर (Camphor) या सूखी लाल मिर्च को जलाना सबसे असरदार मानाा जाता है. इनके जलने से निकलने वाला तीखा धुआं सैलामेंडर को बर्दाश्त नहीं होता और वे तुरंत उस जगह को छोड़ देते हैं. 

ये भी पढ़ें- बाथरूम और अलमारी में सिल्वरफिश क्यों आ जाती हैं? जानिए इनसे छुटकारा पाने के 3 आसान तरीके

Advertisement

घर में सैलामेंडर क्यों आता है?

सैलामेंडर आमतौर पर नम, ठंडी और अंधेरी जगहों की ओर आकर्षित हो सकते हैं. घर के आसपास छोटे कीड़े-मकौड़े मौजूद हों तो भी इनके आने की संभावना बढ़ सकती है. बाथरूम, सिंक के नीचे, बगीचे या पानी जमाा होने वाली जगहों पर खाास ध्यान दें.

Photo Credit: https://a-z-animals.com/animals/salamander/

घर में आने से कैसे रोकें

दरवाजों और खिड़कियों की दरारें बंद करें और वेंटिलेटर पर बारीक जाली लगाएं. घर में पानी का रिसाव हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं और नम जगहों को सूखाा रखें. कबाड़, पत्तियों और अंधेरे कोनों की नियमित सफाई करें.

Advertisement

Photo Credit: https://a-z-animals.com/animals/salamander/

सैलामेंडर दिख जाए तो क्या करें

बता दें कि उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें और संभव हो तो उसे खुद बाहर निकलने का रास्ता दें. अगर सैलामेंडर की प्रजाति पहचान में नहीं आ रही है या वह असामान्य व्यवहार कर रहा है, तो स्थानीय वन्यजीव विशेषज्ञ या संबंधित विभाग की मदद लेना ज्यादाा सुरक्षित है.

ये भी पढ़ें- झींगुरों को भगाने के लिए क्या करें? झींगुर भगाने के लिए कौन सी दवा है

Featured Video Of The Day
वडनगर से वाराणसी... सेवा का कारवां, सेवा यात्रियों से PM मोदी की विशेष संवाद
Topics mentioned in this article
Lifestyle New
Wildlife SOS
Goyra