सांप को भगाने वाला कौन-सा पौधा होता है? कौन-सा पौधा लगाने पर नहीं आते हैं सांप

गेंदा, लेमनग्रास और स्नेक प्लांट को सांप भगाने वाला माना जाता है लेकिन इनके असर का कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. जानिए सांपों को घर और गार्डन से दूर रखने के लिए कौन से उपाय कारगर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सांप भगाने वाला कौन सा पौधा होता है
ndtv

बरसात का मौसम आते ही घर के गार्डन, आंगन और आसपास सांप दिखने का डर बढ़ जाता है. ऐसे में कई लोग सलाह देते हैं कि घर के बाहर गेंदा, लेमनग्रास या स्नेक प्लांट लगा लें. माना जाता है कि इन पौधों की तेज महक या बनावट सांपों को दूर रखती है. लेकिन क्या सच में कोई ऐसा पौधा है जिसे लगाने से सांप घर के आसपास नहीं आएंगे. एक्सपर्ट के अनुसार, इस दावे के समर्थन में अभी तक कोई भरोसेमंद वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसलिए सिर्फ पौधों के भरोसे सांपों से सुरक्षा की उम्मीद करना सही नहीं है.

क्या गेंदा, लेमनग्रास और स्नेक प्लांट सांपों को भगाते हैं?

गार्डनिंग से जुड़ी कई वेबसाइट और पारंपरिक मान्यताएं कुछ पौधों को सांप भगाने वाला बताती हैं. इनमें गेंदा, लेमनग्रास और स्नेक प्लांट के नाम भी शामिल हैं. हालांकि, इन पौधों की खुशबू या पत्तियों की बनावट सांपों को दूर रखती है, इस बात का पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. अफ्रीकन स्नेकबाइट इंस्टीट्यूट के अनुसार, अब तक ऐसा कोई पौधा या पदार्थ वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है जो भरोसेमंद तरीके से सांपों को दूर रख सके. सांप अपनी जीभ और जैकबसन ऑर्गन की मदद से आसपास मौजूद रासायनिक संकेतों को समझते हैं. इसलिए इंसानों को तेज लगने वाली हर गंध सांंपों को दूर रखे, यह जरूरी नहीं है.

ये भी पढ़ें- DIY Balcony Makeover: बालकनी दिख रही है काफी पुरानी? पैसे खर्च किए बिना यूं करें मेकओवर, जान लें कमाल के 4 हैक्स

सांपों को घर से दूर रखने के लिए क्या करें

इसके अलावा, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय कार्ययोजना में भी प्राकृतिक और रासायनिक रिपेलेंट को सांप भगाने का प्रभावी तरीका नहीं माना गया है. इसके बजाय घर और गार्डन के आसपास सफाई रखने की सलाह दी गई है. साथ ही,  गार्डन की घास नियमित रूप से काटें और झाड़ियों को बहुत घना न होने दें. ईंट, लकड़ी, पत्थर और कूड़े के ढेर जमा न होने दें. घर की दीवारों, दरवाजों और पाइप के आसपास मौजूद दरारें और खाली जगह बंद करें. चूहों की संख्या नियंत्रिित रखें और पालतू जानवरों का खाना खुला न छोड़ें.

Advertisement

घर में सांप दिख जाए तो क्या करें?

अगर घर या गार्डन में सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को उससे दूर रखें और स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें. सांप काट ले तो घरेलू इलाज में समय बर्बाद न करें, तुरंत नजदीीकी अस्पताल पहुंचें.

ये भी पढ़ें- मधुकामिनी का पौधा कब लगाना चाहिए? मधुकामिनी का पौधा कैसे लगाएं

Featured Video Of The Day
बागेश्वर ने खोली अखिलेश की पर्ची, भक्तों ने खूब सुनाया
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Saap
Snake

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं