Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Venue: स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रॉयल वेडिंग की शुरुआत हो चुकी है. दोनों 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. जबकि शादी के फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे. तीन दिन तक शादी के समारोह द मेमेंटोस, रैफल्स उदयपुर और फेयरमोंट उदयपुर होटल में होंगे. शादी ITC मेमेंटोस में होगी, जो उदयपुर से 25 km दूर है. इस लग्जरी होटल की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं. प्रॉपर्टी रॉयल फीलिंग देती है और यहां एक रात का किराया इतना है, जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे.
आलीशान होटल में शादी
होटल की तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं. यही वजह है कि विजय-रश्मिका ने इस आलीशान प्रॉपर्टी को ड्रीम वेडिंग के लिए चुना है. ये प्रीमियम रिसॉर्ट-स्टाइल होटल है. जहां 117 से ज्रूादा सुइट्स और विला हैं. इसकी लोकेशन जंगल के बीच में है. यही वजह है कि यहां के नजारे बहुत खूबसूरत हैं. ये प्रॉपर्टी आईटीसी के लग्जरी होटल्स में से एक है. यहां कई बड़े बॉलरूम, आउटडोर लॉन, इवेंट स्पेस हैं. यही वजह है कि ये होटल डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट है.
106 एकड़ में फैला होटल
ये होटल 106 एकड़ में फैला है. यहां के कमरों से अरावली की खूबसूरत वादियों को देखा जा सकता है. चारों तरफ ग्रीनरी और शांत माहौल यहां का अट्रेक्शन है. खबर के मुताबिक ITC मेमेंटोस में सबसे महंगा सूइट ग्रैंड प्रेसीडेंशियल है. इस सूइट के अंदर ही ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम, प्राइवेट गार्डेन, पूल, पर्सनल सेफ जैसी कई सुविधाएं दी जाती हैं. आमतौर पर इस सूइट के प्राइस ऑनलाइन नहीं शो किए जाते पर खबरों के अनुसार इस अल्ट्रा लग्जरी सूइट में एक रात का किराया 2 लाख से शुरू होता है.
कितने महंगे होटल के कमरे
इस लग्जरी होटल में एक आम कमरे का किराया 35 हजार के आस पास हो जाता है. इस होटल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां आने वाले मेहमानों के सामने कमरे को लेकर कई तरह की च्वाइस होती है. जैसे लेक व्यू विला, वैली व्यू विला, प्रीमियम विला, अरावली सुइट या मेमेंटोस सुइट. इसके अलावा प्रॉपर्टी में प्रेसिडेंशियल और ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सुइट्स भी हैं.
वैली व्यू विला - ₹28,399 - ₹28,666
वैली व्यू विला ट्विन - ₹28,399 - ₹28,666
लेक व्यू विला - ₹30,799 - ₹31,088
प्रीमियम विला - ₹34,799 - ₹35,126
अरावली सुइट - ₹57,199 - ₹71,499
मेमेंटोस सुइट - ₹73,199 - ₹91,499
स्टार कपल की नेटवर्थ
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक दोनों स्टार्स ने अपना नाम बनाया है. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यूथ के बीच अच्छी फैन फॉलोइंग है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस शादी में एक करोड़ से ज्यादा का खर्च आएगा. वहीं नेटवर्थ पर नजर डालें तो रश्मिका की नेटवर्थ करीब 66 करोड़ और विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ करीब 50 से 70 करोड़ के बीच बताई जाती है.