पौधों में चींटियां आने से कैसे रोकें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा

गार्डनिंग एक्सपर्ट श्वेता आनंद ने पौधों से चींटियां को दूर रखने का एक नेचुरल और बेहद आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पौधों में चींटियां आने से कैसे रोकें?
(Photo Credit: NDTV)

अपने घर में पौधे लगाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं, साथ ही माहौल को भी पॉजिटिव बनाए रखते हैं. लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि उनके पौधों पर चींटियां बहुत आती हैं. कई बार पौधों से घर के अंदर भी चींटियां आने लगती हैं. ऐसे में देखभाल करने वाले लोग परेशान हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट श्वेता आनंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पौधों से चींटियां को दूर रखने का एक नेचुरल और बेहद आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

पौधों में चींटियां आने से कैसे रोकें?

इसके लिए गार्डनिंग एक्सपर्ट एक खास स्प्रे बनाने की सलाह देती हैं. इस स्प्रे को बनाने के लिए आपको- 

  • आधा लीटर पानी
  • दालचीनी के कुछ टुकड़े या एक चम्मच दालचीनी पाउडर
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक से दो चम्मच सफेद सिरका और 
  • एक नींबू के रस की जरूरत होगी. 
चींटियां भगाने वाला स्प्रे कैसे बनाएं?
  • इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में आधा लीटर पानी लें. 
  • इसमें दालचीनी के टुकड़े या पाउडर डाल दें. 
  • अब, इसमें एक चम्मच हल्दी, सफेद सिरका और एक नींबू का रस निचोड़ दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर बर्तन को ढक दें.
  • आपको करीब 1 घंटे तक इस मिश्रण को ऐसे ही छोड़ देना है. एक घंटे बाद इसे छानकर किसी स्प्रे बोतल में भर लें. 
  • इसके बाद जहां-जहां पौधों पर चींटियां आती हैं, आप वहां इस मिश्रण का हल्का छिड़काव कर सकते हैं.

गार्डनिंग एक्सपर्ट बताती हैं, अगर गमले की मिट्टी में बहुत ज्यादा चींटियां हैं, तो स्प्रे करने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को हल्के हाथों से ढीला कर लें. आपको मिट्टी को बहुत गहराई तक नहीं खोदना है, बस हाथों से मिट्टी की ऊपर की परत की थोड़ी गुड़ाई करें, इसके बाद आप तैयार स्प्रे का छिड़काव कर सकते हैं.

श्वेता आनंद बताती हैं कि ये स्प्रे नेचुरल तरीके से पौधों से चीटियों को दूर रखता है, साथ ही इसके छिड़काव से पौधों में फंगस लगने के चांस भी कम होते हैं. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से बालों के लिए कंडीशनर कैसे बनाएं? इसे लगाने से शाइनी और सिल्की हो जाएंगे रूखे-उलझे बाल

Featured Video Of The Day
UP News: यूपी में तीसरी बार खिलेगा कमल? अमित शाह ने 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार!
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं