पसीने और शरीर की बदबू दूर करने के 3 सबसे असरदार तरीके, एक्सपर्ट से जान लें

फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने पसीने के कारण शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए 3 असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉडी ओडर कम करने के तीन आसान तरीके
(Photo Credit: Freepik)

पसीना आना आम बात है. लेकिन कई लोग पसीने के कारण शरीर से आने वाली बदबू से परेशान रहते हैं. खासकर अंडरआर्म्स में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. लोगों की शिकायत होती है कि परफ्यूम लगाने के बाद भी थोड़ी देर बाद उनके शरीर से पसीने की बदबू आने लगती है और कई बार ये शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. अगर आप भी इस परेशानी का सामना करते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पसीने के कारण शरीर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए 3 असरदार तरीके बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

बॉडी ओडर कम करने के तीन आसान तरीके

नंबर 1- बेंजोयल पेरोक्साइड

बॉडी ओडर यानी शरीर की बदबू को कम करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट हफ्ते में 2 से 3 बार बेंजोयल पेरोक्साइड का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, बेंजोयल पेरोक्साइड वॉश को अपनी अंडरआर्म्स पर लगाएं और 2 से 3 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह धो लें. बेंजोयल पेरोक्साइड स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है, जिससे बदबू की परेशानी को कम किया जा सकता है. लेकिन अगर आप पहली बार बेंजोयल पेरोक्साइड वॉश यूज कर रहे हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसे अपनी बॉडी के थोड़े से हिस्से पर लगाकर टेस्ट करें. अगर आपको जलन, रेडनेस या खुजली का एहसास हो तो बेंजोयल पेरोक्साइड का इस्तेमाल न करें. 

नंबर 2- रात में एंटीपर्सपिरेंट लगाएं

एक्सपर्ट बताती हैं, एंटीपर्सपिरेंट पसीने को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बदबू भी कम हो सकती है. ऐसे में आप रोज रात को सोने से पहले खासकर अंडरआर्म्स पर एंटीपर्सपिरेंट लगा सकते हैं. इसके लिए पहले अंडरआर्म्स को अच्छी तरह साफ करें, फिर ड्राई अंडरआर्म्स पर एंटीपर्सपिरेंट लगाएं.

नंबर 3- कपड़ों पर भी दें ध्यान 

इन सब से अलग बॉडी ओडर से बचने के लिए एक्सपर्ट कॉटन के और हवादार कपड़े पहनने की सलाह देती हैं. बहुत टाइट या मोटे फैब्रिक वाले कपड़ों में पसीना ज्यादा आता है, हवा पास नहीं होती है, जिससे भी बदबू की परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए बदबू से बचने के लिए स्किनकेयर के साथ-साथ अपने कपड़ों पर भी ध्यान दें. 

Advertisement

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर और बॉडी को साफ रखकर आप पसीने और बदबू की परेशानी को कम कर सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Bloating को कम करने का सबसे आसान नुस्खा, एक्सपर्ट ने बताया पेट फूला हुआ लगे तो क्या करें
 

Topics mentioned in this article
Lifestyle News