शारदीय नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट्स का अपना अलग ही उत्साह होता है. इन आयोजनों में महिलाएं ट्रेडिशनल चनिया-चोली, लहंगा और रंग-बिरंगे आउटफिट पहनकर तैयार होती हैं. अगर आप भी इस बार अपने पारंपरिक लुक में थोड़ा मॉडर्न और फंकी अंदाज जोड़ना चाहती हैं तो महंगी एक्सेसरीज खरीदने के बजाय घर पर ही कुछ चीजें तैयार कर सकती हैं. रंगीन ऊन, कौड़ी, छोटे शीशे और पुरानी ऑक्सिडाइज्ड जूलरी की मदद से आप चश्मे और टोपी को खास अंदाज में सजा सकती हैं. ये DIY एक्सेसरीज आपके गरबा-डांडिया लुक को अलग पहचान देने के साथ तैयार होने का खर्च भी कम कर सकती हैं.
DIY गरबा चश्मा बनाने के लिए क्या चाहिए
बता दें कि गरबा नाइट के लिए सजावटी चश्मा बनाने के लिए एक पुराना गॉगल, मौली, तीन रंगों के ऊनी धागे, कौड़ियां, ऑक्सिडाइज्ड जूलरी की चेन और लटकन के साथ मजबूत क्राफ्ट ग्लू की जरूरत होगी. आप अपनी ड्रेस के रंग के हिसाब से सजावट का सामान चुन सकती हैं.
इस तरह तैयार करें फंकी चश्मा
सबसे पहले चश्मे की डंडियों पर मौली लपेटें और उसके सिरों को ग्लू से सुरक्षित कर दें. इसके बाद चश्मे के दोनों किनारों पर ऑक्सिडाइज्ड चेन और लटकन लगाएं. अब तीन रंगों के ऊनी धागों की चोटी बनाकर उसके सिरों को बांध दें. चश्मे के फ्रेम पर थोड़ी-थोड़ी जगह ग्लू लगाकर इस चोटी को सावधानी से चिपकाएं. ऊपर की तरफ रंगीन कौड़ियां लगाकर इसे और आकर्षक बना सकती हैं. चश्मे को इस्तेमाल करने से पहले ग्लू को पूरी तरह सूखने दें.
ये भी पढ़ें- गमले में रात की रानी के फूल कैसे उगाएं? घर पर रातरानी का पौधा लगाने का आसान तरीका
DIY टोपी को कैसे दें गरबा वाला लुक
टोपी सजाने के लिए एक सादी कैप, रंगीन कौड़ियां, सजावटी छोटे शीशे और क्राफ्ट ग्लू लें. सबसे पहले टोपी के बीच से नीचे की ओर शीशे चिपकाएं. इसके बाद आागे के हिस्से और किनारों पर भी शीशों से सजावट करें. अब शीशों के आसपास कौड़ियां लगाएं, ताकि टोपी को पारंपरिक गरबा वाला लुक मिले. इसे थोड़ा और रंगीन बनाने के लिए छोटे पॉम-पॉम भी लगाा सकती हैं.
एक्सेसरीज बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
टोपी और चश्मे पर सजावट करते समय बहुत ज्यादा ग्लू लगाने से बचें. हर चीज को अच्छी तरह चिपकाएं और कम से कम एक घंटे या ग्लू के निर्देशों के अनुसार सूखने दें. ध्यान रखें कि सजावट आंखों के सामने न आाए और चश्मे के लेंस पर ग्लू न लगे. शीशों और कौड़ियों को मजबूती से लगाएं, ताकि डांस करते समय वे निकलकर किसी को चोट न पहुंचाएं. इस तरह कम खर्च में तैयार DIY एक्सेसरीज आपके गरबा-डांडिया लुक को फंकी और स्टाइलिश बनाा सकती हैं.
ये भी पढ़ें- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके