DIY Rug: किसी को मत दें अपनी पुरानी टी-शर्ट, साड़ी और जींस, घर पर ऐसे बना लें डिजाइनर कारपेट, कम खर्च में बदल जाएगा घर का लुक

DIY Designer Carpet: पुरानी टी-शर्ट, साड़ी, जींस, जूट की रस्सी और यार्न से घर पर खूबसूरत DIY कारपेट बनाए जा सकते हैं. ये 7 आसान आइडिया कम खर्च में घर की सजावट बदलने और पुरानी चीजों का दोबारा इस्तेमाल करने में मदद करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुरानी टी-शर्ट, साड़ी, जींस, जूट की रस्सी और यार्न से घर पर बनाएं खूबसूरत DIY कारपेट
ndtv

घर की सजावट में कारपेट यानी गलीचे की अहम भूमिका होती है. यह कमरे को खूबसूरत बनाने के साथ फर्श को भी नया लुक देता है. लेकिन इसके लिए हर बार बाजार से महंगा कारपेट खरीदना जरूरी नहीं है. घर में रखी पुरानी टी-शर्ट, साड़ी, जींस, जूट की रस्सी और यार्न जैसी चीजों से भी खूबसूरत गलीचे बनाए जा सकते हैं. DIY यानी खुद से चीजें बनाने के इन तरीकों की मदद से आप अपनी पसंद के रंग और डिजाइन का कारपेट तैयार कर सकते हैं. क्राफ्ट और होम डेकोर के जानकार भी ऐसी चीजें बनाते समय कपड़े की मजबूती, सही सिलाई और गलीचे की पकड़ पर ध्यान देने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं घर पर कारपेट बनाने के 7 आसान आइडिया.

पुरानी टी-शर्ट से बनाएं लट वाला कारपेट

पुरानी टी-शर्ट को करीब दो इंच चौड़ी पट्टियों में काट लें. तीन पट्टियों को चोटी की तरह गूंथें और फिर उन्हें गोल आकार में घुमाते हुए सिलाई कर दें. इस तरह रंग-बिरंगा कारपेट तैयार हो जाएगा.

जूट की रस्सी से बनाएं गलीचा

मोटी जूट की रस्सी को बीच से गोल घुमाते हुए चिपकाएं. इसके लिए ग्लू गन का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्म गोंद से हाथ जलने का खतरा रहताा है, इसलिए सावधानी बरतें. नीचे न फिसलने वाली बैकिंग लगाने से इसकी पकड़ बेहतरर होगी.

पुरानी साड़ी से बनाएं रंगीन कारपेट

पुरानी सूती साड़ी को छोटी-छोटी पट्टियों में काटें और नेट मैट पर बांधते जाएं. अलग-अलग रंगों की पट्टियों से आकर्षक डिजाइन तैयार कियाा जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

कैनवास पर बनाएं मनपसंद डिजाइन

सादे कैनवास पर पेंटर टेप लगाकर धारियां या जिगजैग पैटर्न बनाएं. खाली हिस्सों में उपयुक्त पेंट भरें और सूखने के बाद टेप हटा दें. फर्श पर इस्तेमाल करने से पहले इसकी मजबूती और फिसलन जरूर जांचें.

Advertisement

स्टैंसिल से सजाएं डोरमैट

सादे कॉयर डोरमैट पर स्टैंसिल की मदद से पत्तियों, ज्यामितीय आकृतियों या बॉर्डर का डिजाइन बनााएं. पेंट पूरी तरह सूखने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें.

यार्न से बनाएं पोम-पोम कारपेट

ऊन या यार्न से छोटे-छोटे पोम-पोम बनाकर उन्हें एक मजबूत मैट पर सिल दें. अलग-अलग रंगों के पोम-पोम से बच्चों के कमरे के लिए भी आकर्षक गलीचा बनाया जा सकता है.

पुरानी जींस से तैयार करें डेनिम कारपेट

पुरानी जींस के मजबूत हिस्सों को बराबर टुकड़ों में काटकर पैचवर्क करें. नीचे मजबूत कपड़े की परत लगााएं और सभी टुकड़ों को अच्छी तरह सिल दें. इससे टिकाऊ और अलग लुक वाला कारपेट तैयाार हो सकता है.

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गलीचा बनाने के लिए साफ और सूखे कपड़े इस्तेमाल करें. सिलाई मजबूत रखें और नीचे एंटी-स्लिप बैकिंग लगाएं,, खासकर बाथरूम, रसोई या ऐसी जगहों पर जहां फर्श गीला हो सकता है. जूट, कैनवास और कपड़े से बने गलीचों को साफ करना भी आासान होना चाहिए. सही सामग्री और थोड़ी रचनात्मकता से पुरानी चीजों को नया रूप देकर घर की सजावट में बदलाव कियाा जा सकता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- सफेद कुर्ते पर लग गए दाग-धब्बे? तुरंत अपनाएं ये 3 घरेलु नुस्खे, मिनटों में हो जाएंगे साफ

Featured Video Of The Day
परमिंदर झोटा की हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, दुकान आग के हवाले!
Topics mentioned in this article
DIY
Designer Carpet
Carpet