खून चूसने वाली जोंक को कैसे भगाएं? जानें क्या करने से घर के आसपास भी नहीं दिखेगी लीच

अगर आपके घर, गार्डन या आसपास भी जोंक नजर आने लगी हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें दूर रखा जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खे बता रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खून चूसने वाली जोंक को घर से कैसे भगाएं?
File Photo

गर्मी के दिनों में घर के आसपास कीड़े-मकौड़ों का आतंक काफी बढ़ जाता है. खासकर अगर घर में पेड़-पौधे या गार्डन हैं, तो आसपास कई तरह के कीड़े पनपने लगते हैं. इन्हीं में से एक है जोंक, जिसे लीच भी कहा जाता है. ये न केवल दिखने में गंदी लगती हैं बल्कि अगर गलती से कोई इनके संपर्क में आ जाए, तो ये स्किन पर चिपक जाती हैं और खून चूसने लगती हैं. जोंक को हटाना भी आसान नहीं होता, इसलिए इससे बचाव करना जरूरी है. अगर आपके घर, गार्डन या आसपास भी जोंक नजर आने लगी हैं, तो कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से इन्हें दूर रखा जा सकता है. यहां हम आपको ऐसे ही कुछ नुस्खे बता रहे हैं. 

खून चूसने वाली जोंक को घर से कैसे भगाएं?

सबसे पहले देखें कि घर के अंदर जोंक आ कहां से रही हैं. घर की सारी नालियों पर जाली लगाकर बंद कर दें. इससे अलग शाम के समय घर की खिड़की-दरवाजों को हो सके, तो बंद रखें. साथ ही घर के आसपास पानी जमा न होने दें. इससे अलग जोंक भगाने के लिए आप कुछ आसान नुस्के आजमा सकते हैं. जैसे- 

नमक

जोंक को भगाने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए जहां से जोंक आती दिखे, वहां थोड़ी मात्रा में नमक का छिड़काव कर दें. आप खिड़की-दरवाजों के पास भी नमक डालकर रख सकते हैं. नमक के पास जोंक नहीं आती हैं. इससे अलग आप चाहें तो घर के आसपास नमक वाले पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं. इससे भी वहां जोंक नहीं आएंगी. 

केरोसिन 

एक कप केरोसिन को एक लीटर पानी में मिलाकर घर के आसपास छिड़काव कर दें. केरोसिन की तेज गंध से भी जोंक दूर रहती हैं, साथ ही इस गंध से दूसरे कीड़ों को दूर रखने में भी मदद मिल सकती है. 

Advertisement
बेकिंग सोडा 

एक मग पानी में करीब तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद इस घोल को नाली या गार्डन की ऐसी जगहों पर छिड़का जा सकता है जहां जोंक दिखाई देती हैं. 

इन बातों का भी रखें ध्यान 
  • जोंक को गीली या नमी वाली जगह पसंद होती है, इसलिए घर के आसपास या गार्डन में पानी जमा न होने दें. बारिश के बाद अगर किसी जगह पानी जमा हो गया है, तो उसे निकाल दें. 
  • गार्डन में पड़े सड़े पत्ते, पुरानी घास, लकड़ी और दूसरे गीले कचरे के नीचे भी नमी बनी रहती है. ऐसी जगहों की नियमित सफाई करें. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप घर के अंदर या आसपास जोंक को आने से रोक सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- गमले में भिंडी कैसे उगाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मिट्टी में क्या डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगी भिंडी

Featured Video Of The Day
"छोड़ दो, मेरा हाथ छोड़ो..." गिड़गिड़ाती रही लड़की, अब समस्‍तीपुर में जमुई जैसी हैवानियत
Topics mentioned in this article
Leech
Lifestyle News