करवाचौथ पर चूड़ा सेट ऐसा हो कि नजरें ठहर जाएं, इन 5 डिजाइन से चुनें अपना पसंदीदा स्टाइल

Karwa Chauth Chura Design: करवाचौथ पर अपने लुक को खास बनाने के लिए सिल्क थ्रेड, कुंदन, लटकन, पर्ल और हैवी कंगन वाले चूड़ा सेट चुन सकती हैं. आउटफिट के रंग और ज्वेलरी से मैचिंग चूड़ा हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करवाचौथ के लिए चूड़ियों के डिजाइन
ndtv

करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे खास और खूबसूरत नजर आए. इसके लिए साड़ी, सूट, ज्वेलरी और मेकअप के साथ हाथों की सजावट पर भी खास ध्यान दिया जाता है. चूड़ा और कंगन न सिर्फ ट्रेडिशनल लुक को पूरा करते हैं, बल्कि हाथों की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं. अगर आपने करवाचौथ के लिए आउटफिट चुन लिया है, लेकिन उसके साथ कौन-सा चूड़ा सेट पहनें, इसे लेकर कंफ्यूजन है तो कुछ खास डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार चूड़ा सेट चुनते समय आउटफिट के रंग, कढ़ाई और ज्वेलरी के डिजाइन का ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत चूड़ा सेट डिजाइन के बारे में.

सिल्क थ्रेड चूड़ा सेट

अगर आप कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो सिल्क थ्रेड वाला चूड़ा सेट चुन सकती हैं. इन पर रंगीन धागों से खूबसूरत डिजाइन बनाए जाते हैं. इन्हें साड़ी, सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहना जा सकता है. कुंदन या गोल्डन ज्वेलरी के साथ इनका कॉम्बिनेशन अच्छा लग सकता है.

हैवी कंगन वाला चूड़ा सेट

अगर आपको बहुत सारी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है तो हैवी डिजाइन वाले कंगनों के साथ चूड़ा सेट ट्राई कर सकती हैं. इसमें कुछ पतली चूड़ियों के बीच एक या दो चौड़े कंगन हाथों को आकर्षक लुक देते हैं. यह डिजाइन खासतौर पर हैवी साड़ी और एंब्रॉयडरी वाले सूट के सााथ अच्छा विकल्प हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Gardening Tips: गमलों में एल्युमिनियम फॉयल लगाने से क्या होता है? जानें इंडोर प्लांट्स को कैसे मिलेगा फायदा

Advertisement

कुंदन वर्क चूड़ा सेट

ट्रेडिशनल लुक के लिए कुंदन वर्क वाला चूड़ा सेट भी चुन सकती हैं. इसमें रंगीन स्टोन और कुंदन की कारीगरी होती है जो हाथों को रॉयल लुक देती है. लाल, हरे, मैरून या गोल्डन रंग के चूड़े को अपनी सााड़ी और ज्वेलरी से मैच करके पहन सकती हैं.

लटकन वाला चूड़ा सेट

अगर आप अपने लुक में थोड़ा हटकर स्टाइल जोड़ना चाहती हैं तो लटकन वाला चूड़ा सेट चुनें. इसमें मोती, छोटे घुंघरू या सजावटी लटकन लगे होते हैं. लाल या मैरून चूड़े के साथ गोल्डन लटकनन करवाचौथ के पारंपरिक लुक के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है.

Advertisement

पर्ल और स्टोन चूड़ा सेट

मोतियों और स्टोन की कारीगरी वाला चूड़ा सेट भी करवाचौथ के लिए अच्छा विकल्प है. यह डिजाइन सादगी के साथ खूबसूरती का मेल देता है. इसे साड़ी, लहंगे या सूट के साथ पहन सकती हैं. चूड़ा चुनते समय अपनी पसंद, आउटफिट और आराम का ध्याान रखें, ताकि पूरे दिन हाथों में इसे पहनना आसान रहे.

ये भी पढ़ें- चेहरे पर कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए सबसे असरदार तरीके

Featured Video Of The Day
Imran Khan News : इमरान खान को देश छोड़ना होगा.? Aamir के भांजे को क्यों मिला बड़ा अल्टीमेटम!
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth
Karwa Chauth  Kirodi Lal Meena Gave Gift To Golma Devi
Chudi Nahi Ye Dil Hai Mera