16 शृंगार में शामिल आलता से सजाएं अपने पैर, करवाचौथ के लिए सेव करें ये लेटेस्ट डिजाइन

Karwa Chauth Alta Designs for Feet: करवाचौथ पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आलता के 8 आकर्षक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. कमल के फूल, मोर-कलश, मेहंदी और सिल्वर कुमकुम वाले ये डिजाइन आपके पारंपरिक शृंगार को खास और खूबसूरत बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
उंगलियों पर कैसे लगाएं आलता
ndtv

करवाचौथ पर हर सुहागिन महिला चाहती है कि उसका शृंगार सबसे खूबसूरत लगे. इसके लिए महिलाएं साड़ी, गहने, चूड़ियां और मेहंदी से लेकर हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखती हैं. लेकिन क्या आप जानती हैं कि पैरों पर लाल रंग का आलता लगाना भी पारंपरिक शृंगार का अहम हिस्सा है. आलता से पैरों की खूबसूरती बढ़ जाती है और ट्रेडिशनल लुक में अलग ही निखार आता है. अगर इस करवाचौथ आप भी अपने पैरों को खूबसूरती से सजाना चाहती हैं तो यहां दिए गए आलता के 8 डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन सिंपल से लेकर हैवी लुक तक के लिए शानदार विकल्प हैं.

उंगलियों पर कैसे लगाएं आलता

जानकारी के अनुसार, अगर आपको भरा-भरा और पारंपरिक लुक पसंद है तो पैरों की उंगलियों पर पूरी तरह आलता लगाकर यह डिजाइन बना सकती हैं. इसे पतले ब्रश की मदद से आसानी से बनााया जा सकता है. लाल आलता पैरों को खूबसूरत लुक देगा. साथ ही, कमल के फूल वाला डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी आकर्षक भी लगताा है. इसमें उंगलियों पर आलता लगाने के बाद पैर के बीच में कमल का फूल बनाया जाता है. करवाचौथ पर साड़ी या लहंगे के साथ यह डिजाइन अच्छा लगेगा.

मेहंदी के साथ लगाएं आलता

साथ ही, अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पैरों पर मेहंदी और आलता का कॉम्बिनेशन बना सकती हैं. मेहंदी की बारीक डिजाइन के साथ लाल आलता लगााने से पैरों को पारंपरिक लुक मिलता है. फूलों और पत्तियों से सजा आलता डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें पैरों पर बारीक और भरा हुआ पैटर्न पसंद है. इसे बनााने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेगा.

ये भी पढ़ें- फटे होंठों को ठीक करने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Advertisement

सिल्वर कुमकुम के साथ लाल आलता

लाल आलते के साथ सिल्वर रंग की छोटी-छोटी बिंदियां और आउटलाइन बनाकर पैरों को आकर्षक लुक दे सकती हैं. यह डिजाइन पारंपरिक शृंगार में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ने का अच्छा तरीका है. मोर और कलशश की आकृति वााला आलता डिजाइन कुछ हटकर पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है. पतले ब्रश से इसकी बारीक डिजाइन बनाई जा सकती है. यह पैरों को पारंपरिक और कलात्मक लुक देताा है.

मिनिमल आलता डिजाइन

अगर आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन पसंद नहीं है, तो पैरों के किनारों और उंगलियों पर हल्के पैटर्न बनाएं. कम समय में तैयार होने वालाा यह डिजाइन सिंपल और सोबर लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बढ़िया है. करवाचौथ की तैयारियों में समय कम है, तो उंगलियों और पैरों के किनारों पर घुमावदार लाइनें बनाकर आलता लगाा सकती हैं. यह डिजाइन जल्दी तैयार हो जाता है और पैरों को खूबसूरत लुक देता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- कभी प्यार, कभी तकरार? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के 5 आसान तरीके

Featured Video Of The Day
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
Topics mentioned in this article
Karwa Chauth
Alta Designs
Alta Designs For Feet

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं