एक बार लगाएं गुड़हल का फेसपैक, दुल्हन की तरह चमक उठेगा चेहरा, जानें तैयार करने का तरीका

Kaise Banaen Gudhal ka Face Pack : गुड़हल के फूल, एलोवेरा जेल और दही से घर पर आसान फेसपैक तैयार किया जा सकता है. यह त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखने में मदद कर सकता है. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. दाग-धब्बे मिटने की गारंटी नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गुड़हल का फेसपैक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
ndtv

खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर ही पैसे खर्च करें. घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी स्किन की देखभाल की जा सकती है. गुड़हल का फूल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ स्किन की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका चेहरा रूखा और बेजान नजर आता है तो गुड़हल, एलोवेरा और दही से बना फेसपैक आजमा सकती हैं. हालांकि, इससे दाग-धब्बे पूरी तरह मिटने या रंग साफ होने की गारंटी नहीं है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.

गुड़हल का फेसपैक बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

घर पर गुड़हल का फेसपैक बनाने के लिए आपको कुछ आसान चीजों की जरूरत होगी. सबसे पहले आप  2 से 3 ताजे गुड़हल के फूल ले लें. इसके बाद 1 चम्मचच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच सादा दही और आधा चम्मच शहद (वैकल्पिक) ले लें. इसके अलावा, फूलों को इस्तेमााल करने से पहले अच्छी तरह धो लें. ऐसे फूलों का इस्तेमाल करें जिन पर कीटनाशक या दुसरे रसायनों का छिड़काव न हुआ हो.

ऐसे तैयार करें गुड़हल का फेसपैक

सबसे पहले गुड़हल की पंखुड़ियों को अलग करके बारीक पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिला सकती हैं. अब इस पेस्ट में एलोवेरा जेल और दही डाालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर आपकी स्किन रूखी है तो इसमें थोड़ा शहद भी मिलाा सकती हैं. ध्यान रखें कि घर पर तैयार किए गए इस पेस्ट को लंबे समय तक स्टोर न करें. इसे ताजा बनाकर इस्तेमाल करना बेहतरर है.

ये भी पढ़ें- बालों के लिए अलसी के बीजों का जेल कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें बालों में अलसी के बीजों का जेल लगाने से क्या होता है

Advertisement

चेहरे पर लगाने का क्या है सही तरीका?

फेसपैक लगाने से पहले चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ कर लें. इसके बाद पेस्ट की पतली परत चेहरे और गर्दन पर लगााएं. आंखों, होंठों और स्किन के हिस्सों से इसे दूर रखें. करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें. जलन या खुजजली महसूस हो तो तुरंत चेहरा सााफ कर लें.

क्या दाग-धब्बे और रूखापन दूर करेगा गुड़हल का फेसपैक?

जानकारी के अनुसार, गुड़हल में पौधों से मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट यौगिकक पाए जाते हैं. एलोवेरा स्किन को नमी देता है जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की ऊपरी परत को हल्के ढंग से एक्सफोलिएट कर सकताा है. इससे आपको लगेगा की आपकी स्किन मुलायम हो रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- चेहरे से पिंपल के भूरे निशानों को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

Featured Video Of The Day
News Headquarter: 'MLC चुनाव के वोटों की गिनती जारी', अखिलेश यादव ने लगाए ये आरोप?
Topics mentioned in this article
Gudhal Ka Face Pack

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं