Jitiya Vrat 2026 Wishes: आज 3 अक्टूबर को जितिया व्रत रखा जा रहा है. हिंदू धर्म में जीवित्पुत्रिका व्रत एक महत्वपूर्ण त्योहार है. व्रत माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है. इसे जिउतिया व्रत के नाम से भी जाना जाता है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा व्यापक रूप से मनाया जाने वाला जितिया व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है. इस खास मौके को आप और खास बनाने के लिए दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं. आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपनों को जितिया व्रत की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. लंबी आयु हो तुम्हारी,
परिवार का बढ़ाओ हमेशा मान
मां ने तुम्हारी रखा है व्रत
अपने कुल का तुम करो गुणगान
जितिया पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
2. चमके तुम्हारी किस्मत का तारा,
सदा बना रहे जीवन में उजियारा
जितिया का व्रत है मां का आशीष,
सदा खुश रहे मेरा लाडला प्यारा
जितिया की बहुत-बहुत बधाई!
3. निर्जला रहकर मां ने तप किया,
तुम्हारी लंबी उम्र का वरदान लिया
सदा सुरक्षित रहे तुम्हारा जीवन,
आज जितिया ने नया विश्वास दिया
जीवितपुत्रिका पर्व की शुभकामनाएं!
4. जीमूतवाहन देव की कृपा बरसे,
तुम्हारा जीवन खुशियों को न तरसे
कामयाबी चूमे तुम्हारे कदम सदा,
दुख-दर्द तुम्हारी राह से दूर भागे
शुभ जितिया!
5. आंच न आए तुम पर कभी कोई,
मां की दुआओं में है ताकत समाई
लंबी उम्र और सेहत पाओ तुम,
जितिया के पावन पर्व की बधाई
जितिया की हार्दिक शुभकामनाएं!
6. हर संकट से तुम्हें बचाएगा,
जीमूतवाहन का यह आशीष
मां की ममता का साया रहे सदा,
झुके सदा तुम्हारे आगे खुशियों का शीश
जीवितपुत्रिका की ढेर सारी बधाई!
7. कठिन तपस्या मां ने आज की,
भूखी-प्यासी रहकर प्रार्थना की
मिले तुम्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी,
यही है सच्चे दिल से दुआ आज की
शुभ जितिया व्रत!
8. यश, कीर्ति और मान मिले तुम्हें,
खुशियों का हर जहान मिले तुम्हें
मां के इस पावन व्रत की छांव में,
सफलता का हर आसमान मिले तुम्हें
जितिया पर्व की शुभकामनाएं!
9. चिराग हो तुम घर का
राग हो तुम मन का
रहो सलामत युगों-युगों तक
फैलाओ यश कीर्ति, धरती से फलक तक
जीवित्पुत्रिका व्रत की बधाई !
10. आपके व्रत का तप रंग लाए
भगवान आप पर आशीर्वाद बरसाए
आप और आपका बच्चा खुशहाल रहे !
जितिया पर्व की शुभकामनाएं!
यह भी पढ़ें: DIY Dhoopbatti: पूजा में इस्तेमाल हुए फूलों का करें शानदार यूज, बना लें सुगंधित धूप, जानिए आसान तरीका
यह भी पढ़ें: DIY: लॉन्ड्री बास्केट कैसे बनाएं? घर की चीजों से लॉन्ड्री बैग बनाने का आसान तरीका