Jharkhand Foundation Day: 21 साल का हुआ झारखंड, इन वरिष्ठ नेताओं ने दीं शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को भी किया याद

Jharkhand Foundation Day: अपने अतीत से निकलकर स्वर्णिम भविष्य की राह पर आगे तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड आज अपना 21वां स्‍थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं ने सभी निवासियों को झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) की शुभकामनाएं दी. साथ ही जयंती पर बिरसा मुंडा को भी याद किया.

विज्ञापन
Read Time: 26 mins
Jharkhand Foundation Day: झारखंड स्‍थापना दिवस आज, इन वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं,
नई दिल्ली:

अपने अतीत से निकलकर स्वर्णिम भविष्य की राह पर आगे तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड आज (15 नवंबर 2021) अपना 21वां स्‍थापना दिवस मना रहा है. बता दें कि 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी. आज ही के दिन बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में झारखंड अस्तित्व में आया था. इस मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं ने सभी निवासियों को झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) की शुभकामनाएं दी. साथ ही जयंती पर बिरसा मुंडा (Birsa Munda) को भी याद किया. आपको बता दें कि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है. बता दें कि झारखंड राज्य भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और इसे 'जंगल ऑफ फॉरेस्ट' या 'बुशलैंड' भी कहा जाता है.

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) के मौके पर कू 'Koo App' किया, 'स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन और सभी को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं.'

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) के मौके पर कू 'Koo App' किया, 'अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करने और जनजाति समाज के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासी जननायक, भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन. उनकी जयंती को समर्पित 'जनजातीय गौरव दिवस' और झारखंड स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.'

Advertisement

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) की शुभकामनाएं देते हुए कू 'Koo App' किया, 'झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.'

Advertisement

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने झारखंड स्थापना दिवस (Jharkhand Foundation Day) की शुभकामनाएं देते हुए कू 'Koo App' किया, 'झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं. समृद्ध संस्कृति तथा प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण झारखंड, भगवान बिरसा मुंडा से प्रेरणा ग्रहण कर देश की प्रगति में अहम सहभागी बने. प्रदेशवासियों की सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और प्रफुल्लित जीवन की कामना है.

Advertisement

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कू 'Koo App' किया, 'मां भारती की स्वतंत्रता और जल, जंगल, जमीन एवं जनजातीय संस्कृति तथा परंपराओं की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटिश: नमन्! #जनजातीय_गौरव_दिवस #BhagwanBirsaMunda.'

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कू 'Koo App' किया, 'जनजातीय जीवन-मूल्य की सनातन परंपरा के अग्रदूत भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाना हम सबका परम सौभाग्य है. सभी प्रदेशवासियों को 'जनजातीय गौरव दिवस' की हृदय से बधाई व शुभकामनाएं.'

देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य झारखंड

झारखंड राज्य भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और इसे 'जंगल ऑफ फॉरेस्ट' या 'बुशलैंड' भी कहा जाता है. झारखंड राज्य में 24 जिले हैं. इस प्रदेश का कुल क्षेत्रफल लगभग 79 हजार 716 वर्ग किमी है, जो इसे क्षेत्रफल के आधार पर देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य बनाता है. झारखंड के पर्यटक स्थल काफी आकर्षक हैं जैसे- यहां के अद्भुत झरने, दर्शनीय पहाड़ियाँ, वन्यजीव अभयारण्य, दामोदर नदी पर पंचेत बांध और पवित्र स्थान (बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ, रजरप्पा) आदि. बता दें कि झारखंड राज्य कोयला, लौह अयस्क, तांबा अयस्क, यूरेनियम, अभ्रक, बॉक्साइट, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, चांदी और डोलोमाइट जैसे खनिज संसाधनों से समृद्ध है.

Featured Video Of The Day
Azam Khan Bail: आजम खान की रिहाई यूपी की सियासत में नया मोड़ लाई? | UP News | Syed Suhail