जेड प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लगें तो क्या करें? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया जेड प्लांट में कितने दिन में पानी देना चाहिए

गार्डनिंग एक्सपर्ट और एक्स आर्मी मेजर मयूर मंद्राह ने जेड प्लांट की सही देखभाल करने और इस पौधे को फिर से हरा-भरा बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जेड प्लांट को घना कैसे बनाएं?
(Photo Credit: NDTV)

अपने घर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. इनमें जेड प्लांट भी काफी पसंद किया जाता है. जेड प्लांट देखने में काफी सुंदर लगता है, साथ ही इसकी देखभाल करना भी आसान होता है. लेकिन कई बार इस पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, जेड प्लांट मुरझा जाता है या इसकी ग्रोथ नहीं होती है. अगर आपके पौधे के साथ भी ऐसा हो रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. गार्डनिंग एक्सपर्ट और एक्स आर्मी मेजर मयूर मंद्राह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने जेड प्लांट की सही देखभाल करने और इस पौधे को फिर से हरा-भरा बनाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

जेड प्लांट के पौधे की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, जेड प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए सही मिट्टी का होना बहुत जरूरी है. इस पौधे की जड़ों में ज्यादा देर तक पानी जमा रहने से सड़न होने लगती है. इससे पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे खराब हो जाता है. इसलिए जेड प्लांट के लिए ऐसी मिट्टी चुनें, जिसमें पानी आसानी से निकल जाए. बाजार से लाने पर इस पौधे को कोकोपीट में डालकर दिया जाता है. आप गार्डन की मिट्टी में बराबर मात्रा में रेत मिलाकर इसके लिए मिट्टी तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा कोकोपीट और थोड़ी वर्मीकंपोस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह तैयार मिट्टी में पोषण भी रहता है, साथ ही इस मिट्टी में पानी भी नहीं रुकता है.

जेड प्लांट के लिए गमला कैसा होना चाहिए?

मयूर मंद्राह बताते हैं, जेड प्लांट लगाने के लिए हमेशा ऐसा गमला चुनें, जिसके नीचे पानी निकलने के लिए छेद हों. अगर गमले में पानी जमा रहेगा, तो पौधे की जड़े खराब हो सकती हैं. इसलिए मिट्टी के साथ-साथ सही गमले का चुनाव भी जरूरी है.

जेड प्लांट में कितने दिन में पानी देना चाहिए?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहते हैं, जेड प्लांट को रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है. इसकी पत्तियां अपने अंदर पानी को स्टोर कर रखती हैं. इसलिए इसे रोज पानी देने से बचें. इससे अलग पौधे को तब पानी दें, जब मिट्टी अच्छी तरह सूख जाए और पौधे की पत्तियां नीचे की ओर झुकी हुई लगें. 

Advertisement
जेड प्लांट के पौधे को कहां रखना चाहिए?

इसे लेकर एक्सपर्ट बताते हैं, जेड प्लांट को अच्छी रोशनी की जरूरत होती है. इसे बालकनी या घर की ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त रोशनी आती हो. लेकिन ध्यान रखें कि पौधे पर सीदी और तेज धूप नहीं पड़नी चाहिए. तेज धूप में जेड प्लांट की पत्तियां झुलस सकती हैं.

जेड प्लांट में कौन सी खाद डालें?

मयूर मंद्राह बताते हैं, जेड प्लांट को बहुत ज्यादा खाद देने की जरूरत नहीं होती है. इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए आप समय-समय पर थोड़ी कंपोस्ट डाल सकते हैं. इसके अलावा सूखी और खराब टहनियों को काटते रहें. इससे पौध साफ-सुथरा रहेगा, साथ ही पौधे पर और हरी पत्तियां आती रहेगीं. 

Advertisement

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने जेड प्लांट हरा-भरा रख सकते हैं और इसकी पत्तियों को पीली पड़ने से बचा सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- घर पर बॉडी लोशन कैसे बनाएं? इसे लगाने से बार-बार रूखी नहीं पड़ेगी स्किन

Featured Video Of The Day
दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता! क्‍या ये है खरीदने का सही मौका?
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं